अध्यापक: मेरे पापा काम पर गए हैं, इसका फ्यूचर टेंस बताओ?
पप्पू: वो कल भी जाएंगे। किसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाएं।
अध्यापक: तुम आज फिर क्यों लेट हो गए ?
पप्पू: सर, आज मैनें एक मरे हुए आदमी को भागते हुए देखा।
अध्यापक: क्या? ऐसा कैसे हो सकता है ?
पप्पू: आपको विश्वास नहीं हैं तो बंटी से पूछ लो वो भी लेट हो गया था। हम दोनों ही भागते हुए आ रहे थे तो रास्ते में एक मरा हुआ आदमी पड़ा था।
संता: यार कोई ऐसा तरीका बता जिससे मैं 100 साल तक जिंदा रह सकूँ ?
बंता: बहुत आसान है। तीन दिन में एक बार खाना खा और तीन-चार शादियाँ कर ले।
संता: क्या इससे मैं 100 साल तक जिंदा रहूँगा ?
बंता: नहीं। पर इससे तू जल्दी ही 100 साल का दिखने जरूर लगेगा।
पठान एक बारात में गया। वहाँ उसे बार-बार पानी परोसा जा रहा था।
परेशान होकर पठान चिल्लाया: गले में पानी फंस गया है, थोड़ा गोष्ठ-चावल दे दो।
शादी की पार्टी में "डी. जे." ने पूछा: कब तक बजाना है?
संता: मेहमान थोड़ा टल्ली हो जायें, उसके बाद तो सब 'जेनरेटर' की आवाज़ पर भी नाच लेंगे।
एक दिन पप्पू ने अपनी प्रेमिका को हिम्मत जुटाकर 'आई लव यू' कह ही दिया।
प्रेमिका (गुस्से से): जरा प्यार से नहीं कह सकते?
पप्पू(प्यार से): आई लव यू, दीदी।
बंता: आप एक मैसेज दो-दो बार क्यों भेजते हो?
संता: कर दी न पागलों वाली बात, ओये एक तू रख लिया कर और एक आगे भेज दिया कर।
बंता: तब तो आप तीन बार मैसेज किया करो।
संता: वो क्यों?
बंता: एक डिलीट भी तो करना होता है!
संता को जब डॉक्टर बेहोशी का इंजेक्शन देने लगे तो वह बोला, "एक मिनट डॉक्टर साहब।"
डॉक्टर फौरन रुक गया।
संता ने अपनी पॉकेट से पर्स निकाला।
यह देखकर डॉक्टर बोले, "अरे भाई, फीस की कोई जल्दी नहीं है"।
संता: फीस की मुझे भी जल्दी नहीं है, मैं तो अपने पैसे गिन रहा हूँ।
एक खूबसूरत लड़की बस स्टैंड पर खड़ी थी।
पप्पू बोला: चाँद तो रात में निकलता हैं, आज दिन में कैसे निकल आया ?
लडकी बोली: अरे उल्लू तो रात को बोलता था, आज दिन में कैसे बोल रहा है।
अध्यापिका सब बच्चों से पूछती है: बताओ सबसे ज्यादा बारिश कहाँ पर पड़ती है।
पप्पू: ज़मीन पर।



