बहु: मम्मी जी मैं आपको घर के काम मैं मदद करूँ?
सास: क्यों बेटी तेरा नेट बंद हो गया है क्या?
हम भारतीय सिर पर हेलमेट पहने न पहने पर मोबाइल में स्क्रीन गार्ड और बॉडी कवर जरुर लगाते हैं।
सिर फट जाये, खून की नदिया बह जाये पर साला मोबाइल को खरोंच तक नहीं आनी चाहिए।
कृपया हेलमेट भी पहने।
आज-कल किसी को लगता है हिन्दू धर्म खतरे में है, किसी को लगता है कि मुस्लिम धर्म खतरे में है;
मगर दोस्तो अगर धर्म का यह चश्मा निकाल कर देखें तो पता चले कि सबसे बड़ा धर्म इंसानियत खतरे में है।
दिल के एहसास काले धन की तरह छुपा रखे हैं;
खुलासा नहीं करते कि कहीं हंगामा ना मच जाये।
आज एक ट्रक के पीछे लिखा बेहद सुंदर वाक्य पढ़ा,
"सावधानी हटी.... खीर, पूरी बटीं"
सभी मोबाइल बनाने वाली कंपनी वालों से निवेदन है कि वह मोबाइल फोन बड़ा करते जा रहे है तो,
उसमे ऐसी व्यवस्था और करा दें कि पीछे के ढक्कन के अंदर दो परांठे, आलू की सूखी सब्जी और अचार भी आ जाये।
हमारे देश में सड़क भले बनने के दूसरे दिन ही उखड़ जाये मगर स्पीड ब्रेकर पता नहीं कौन से मटेरियल से बनाते हैं, कभी टूटता ही नहीं।
एक औरत बेटे को जन्म देने के लिये अपनी सुंदरता त्याग देती है और वही बेटा एक सुंदर बीवी के लिए अपनी माँ को त्याग देता है।
बदल गया है जमाना पहले माँ के पैर छू कर निकलते थे, अब मोबाइल की बैटरी फुल करके निकलते हैं।
लड़की: अरे तुम्हारी प्रोफाइल फोटो तो बहुत अच्छी है।
लड़का: ओके।
लड़की: क्या हुआ मूड ठीक नहीं है क्या?
लड़का: नहीं बस यही सोच रहा हूँ कि तुमने आज किस लिए याद किया होगा।



