अगर कोई लड़की या लड़का तुमसे मिले और तुमसे दोस्ती करे; और पहले ही दिन तुमसे "आई लव यू" बोले।
तो समझ लेना कि
.
. .
. . .
वो "इमोशनल अत्याचार" (Emotional Atyachar) के अंडरकवर एजेंट है।
वक्त का पता नहीं चलता अपनों के साथ;
पर, अपनों का पता चल जाता है वक्त के साथ!
कोई गुजराती बचा लाया;
कोई बिहारी बचा लाया;
कोई तेलुगुओं के लिए हाहाकार करने लगा;
इसी गहमा-गहमी में हिन्दुस्तानी बह गया!
मैं तब तक काम करने का नाटक करता रहूंगा;
जब तक वो मुझे सैलरी देने का नाटक करते रहेंगे।
राहुल गांधी: माँ आपकी वजह से मेरी शादी नहीं हो रही।
सोनिया: वो कैसे?
राहुल गांधी: आपके हर पोस्टर पे लिखा होता है, सोनिया को 'बहुमत' दो।
आज सुबह अखबार में पढ़ा कि Whatsapp के अनुप्रयोग से दोस्तों का सबसे ज्यादा समय नष्ट होता है।
तो आज से 'अखबार' पढ़ना बंद, साला दोस्तों पे ऊँगली उठाता है।
वैधानिक चेतावनीः
शराब पीने से आपको यह भ्रम हो सकता है कि आपकी पूर्व गर्लफ्रैंड आपके फोन का बेसब्री से इंतज़ार कर रही है।
आज कल दो चीजें सिर्फ किस्मत वालों को मिलते हैं।
जंगल में घूमता हुआ हाथी।
और
बिना प्रेम संबध (affairs) वाला जीवन साथी।
आज क्यों कोई शिकवा या शिकायत नहीं मुझसे;
तेरे पास तो लफ्जों की जागीर हुआ करती थी।
काम करो या न करो, लेकिन काम की फिक्र जरुर करो;
और फिक्र करो न करो, जिक्र जरुर करो।



