भारत की आधी जनता भूखी है;
और बाकी की आधी जनता बुकी (सट्टेबाज) है।
अगर लड़की को उलटी आये तो घरवाले कहते हैं, "कौन है वो कमीना?"
और अगर लड़का उलटी करता है तो घरवाले कहते हैं,
.
. .
. . .
"कमीना पी के आया है"।
नैतिक: उलटी चाहे कोई भी करे, कमीना लड़का ही होता है।
महा ज्ञान:
काम उतना ही करो कि सैलरी ज्यादा लगे।
यूं तो हम हैं बाल-ब्रह्मचारी;
पर जहां देखी नारी, वहीं पलटी मारी;
पटाने की हमेशा कोशिश जारी;
पटी तो वो हैं हमारी;
वरना हम तो हैं ही ब्रह्मचारी।
पिज़्ज़ा हमेशा आपको उलझन में रखते हैं - खाने की चीज़ को कहते हैं पीजा।
तुम्हारे मैसेज के इंतज़ार में हम इतना रोते हैं कि
अब तो पड़ोसी भी अपना मुंह हमारे आंसुओं से धोते हैं।
बड़ा होने ले लिए लोग अक्सर छोटे हो जाते हैं।
एक लड़का और एक लड़की एक दूसरे को क्यों नहीं समझते?
क्योंकि खुदा ने लड़कों को दिमाग दिया है और लड़कियों को अच्छा दिल।
लेकिन लड़के दिल से सोचते हैं और लड़कियां दिमाग से।
साला समझ में नहीं आ रहा है, बाज़ार में मंदी है इसलिए लोग Whatsapp पर हैं;
या लोग पूरा दिन Whatsapp पर हुए हैं, इसलिए बाज़ार में मंदी है?
दोस्त और बीवी को कभी विश्वास दिलाने की जरुरत नहीं होती।
क्योंकि दोस्त कभी शक़ नहीं करेगा;
और बीवी कभी यकीन नहीं करेगी।



