sms

इस तरह ना कमाओ कि पाप हो जाये,
इस तरह ना खर्च करो कि क़र्ज़ हो जाये,
इस तरह ना खाओ कि मर्ज़ हो जाये,
इस तरह ना बोलो कि क्लेश हो जाये,
इस तरह ना चलो कि देर हो जाये,
इस तरह ना सोचो कि चिंता हो जाये।

sms

यदि आपको अपना दर्द महसूस होता है, तो आप जीवित हैं और यदि आपको दूसरों का दर्द महसूस होता है तो आप एक इंसान हैं।

sms

अगर परछाई कद से और बातें औकात से बड़ी होने लगें तो समझ लो सूरज डूबने ही वाला है।

sms

एक बात हमेशा याद रखना:
ढूंढने पर वही मिलेंगे जो खो गए थे, वो कभी नहीं मिलेंगे जो बदल गए हैं।

sms

खेल ताश का हो या ज़िन्दगी का;
अपना "इक्का" तभी दिखाना जब सामने वाला बादशाह निकाले।

sms

अपनी कीमत उतनी रखिये जितनी अदा हो सके,
अगर अनमोल हो गए तो तनहा हो जाओगे।

sms

छोटा बन कर रहोगे तो, मिलेगी हर बड़ी रहमत दोस्तों;
बड़ा होने पर तो माँ भी गोद से उतार देती है।

sms

बहुत दूर तक जाना पड़ता है सिर्फ यह जानने के लिए कि नज़दीक कौन है।

sms

ऊपर जिसका अंत नहीं उसे 'आसमां' कहते हैं और इस जहाँ में जिसका अंत नहीं उसे 'माँ' कहते हैं।

जीवन के लिए शानदार नज़रिया:
लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं - अगर यह भी हम सोचेंगे तो लोग क्या सोचेंगे।

End of content

No more pages to load

Next page