अच्छा हृदय और अच्छा स्व्भाव दोनों आवश्यक हैं। अच्छे हृदय से रिश्ते बनते हैं और अच्छे स्वभाव से वे रिश्ते जीवन भर साथ निभाते हैं।
आत्मविश्वास एक बहुमूल्य गुण है पर अति-आत्मविश्वास एक बीमार मानसिकता का प्रतीक है।
ज्ञान का आभाव कोई बड़ी समस्या नहीं है मगर अज्ञान को दूर करने की इच्छा का आभाव सबसे बड़ी समस्या है।
बुरा वक़्त कभी भी बताकर नहीं आता मगर सीखाकर और समझाकर बहुत कुछ जाता है।
दुनिया आप को उस वक़्त तक नहीं हरा सकती, जब तक आप स्वंय से ना हार जाओ।
प्रेम इंसान को कभी मुरझाने नहीं देता और नफरत इंसान को कभी खिलने नहीं देती।
जो लोग आपसे ईर्ष्या करते हैं उनसे कभी घृणा मत करें,
क्योंकि यही तो वो लोग हैं जो आपको एहसास दिलाते हैं कि आप उनसे बेहतर हैं।
बीते कल का अफ़सोस और आने वाले कल की चिंता,
दो ऐसे चोर हैं जो हमारे आज की ख़ूबसूरती को चुरा लेते हैं।
चरण उनके ही पूजे जाते हैं, जिनके आचरण पूजने योग्य होते हैं।
अगर ज़िंदगी मे कुछ पाना हो तो अपने तरीके बदलो, इरादे नही।



