भूखा पेट, खाली जेब और झूठा प्रेम इंसान को जीवन में बहुत कुछ सिखा जाता है।
जब लगे पैसा कमाने, तो समझ आया कि शौक तो मां-बाप के पैसों से पूरे होते थे,
अपने पैसों से तो सिर्फ जरूरतें पूरी होती है।
जीवन में सबसे बड़ी ख़ुशी उस काम को करने में है जिसे लोग कहते हैं कि तुम नहीं कर सकते।
दूसरे की गलती निकालने के लिए 'भेजा' चाहिए,
पर खुद की गलती कबूल करने के लिए 'कलेजा' चाहिए।
'बात' उन्ही की होती है जिनमे कोई 'बात' होती है।
भगवान से कुछ मांगना ही है तो हमेशा अपनी माँ के सपने पूरे होने की दुआ माँगना;
तुम खुद ब खुद आसमान की ऊंचाइया छू लोगे।
एक दिन हम सब एक दूसरे को यह सोच कर खो देंगे कि,
वो मुझे याद नहीं करते तो मैं क्यों करूँ।
जितना कठिन संघर्ष होगा जीत उतनी शानदार होगी।
जीवन एक चुनौती है, इसका डट कर सामना करो।
इंसान के अंदर जो समा के रहे वो 'स्वाभिमान';
और जो बाहर छलके वो 'अभिमान'।



