ज्यादा कुछ नहीं बदला ज़िंदगी में बस बटुए थोड़े भारी और रिश्ते थोड़े हलके हो गए हैं।
जीवन का सबसे बड़ा अपराध:
किसी की आँख में आंसू आपकी वजह से होना।
जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि:
किसी की आँख में आंसू आपके लिए होना।
जिसके पास उम्मीद है वो लाख बार हार कर भी नहीं हारता।
मैं 'किसी से' बेहतर करूँ क्या फ़र्क पड़ता है;
मैं 'किसी का' बेहतर करूँ बहुत फर्क पड़ता है।
खुद को खुश करने का सबसे अच्छा तरीका है, किसी और को खुश करने की कोशिश करना।
ईश्वर चित्र में नहीं चरित्र में बस्ता है;
इसलिए अपनी आत्मा को पवित्र बनाओ।
दूसरों को सहयोग देना ही उन्हें अपना सहयोगी बनाना है।
दुनिया में कोई भी चीज़ अपने आपके लिए नहीं बनी है। जैसे:
दरिया - खुद अपना पानी नहीं पीता।
पेड़ - खुद अपना फल नहीं खाते।
सूरज - अपने लिए उजाला नहीं करता।
फूल - अपनी खुशबु अपने लिए नहीं बिखेरते।
मालूम है क्यों?
क्योंकि दूसरों के लिए ही जीना ही असली जिंदगी है।
मनुष्य सुबह से शाम तक काम करके उतना नहीं थकता;
जितना क्रोध और चिंता से एक क्षण में थक जाता है।
अगर आपका मित्र आपकी सफलता से ईर्ष्या करता है तो यह बात स्पष्ट है कि वो आपका कभी मित्र था ही नहीं।



