महान बनने की चाहत तो हर एक में है, पर महान बनने के चक्कर में हम इंसान बनना भूल जाते हैं।
कष्ट और विपत्ति मनुष्य को शिक्षा देने वाले श्रेष्ठ गुण हैं। जो साहस के साथ उनका सामना करते हैं, वे विजयी होते हैं।
बुलंदी की उडान पर हो तो जरा सबर रखो;
परिंदे बताते हैं कि आसमान में ठिकाने नही होते।
दो तरह से देखने में चीज़ें छोटी नज़र आती हैं;
दूर से और गुरूर से।
रफ़्तार ज़िंदगी की कुछ यूँ बनाये रखिये कि दुश्मन कोई आगे निकल ना पाये दोस्त कोई पीछे छूट ना जाये।
तक़दीर के लिखे पर कभी शिकवा ना कर;
तू अभी इतना समझदार हुआ नहीं कि रब के इरादे समझ सके।
दूसरों को उतनी जल्दी माफ़ कर दिया करो जितनी जल्दी आप उपरवाले से अपने लिए माफ़ी की उम्मीद रखते हो।
संभव और असंभव के बीच की दूरी व्यक्ति के निशचय पर निर्भर करती है।
हँसते हुए लोगों की संगत इत्र की दुकान जैसे होती है, कुछ ना खरीदो फिर भी रूह महका देते हैं।
बुरी संगत उस कोयले के समान है जो गर्म हो तो हाथ जला देती है और ठंडा हो तो काला कर देती है।



