अपने उद्देश्य को पाने के लिए संघर्ष करना, निष्क्रिय रहने से कहीं अधिक बेहतर है।

हमेशा छोटी-छोटी गलतियों से बचने की कोशिश किया करो;
क्योंकि इंसान पहाड़ों से नहीं पत्थरों से ठोकर खाता है।

स्वास्थ्य सबसे बड़ी दौलत है;
संतोष सबसे बड़ा खजाना है;
और आत्म -विश्वास सबसे बड़ा मित्र है।

मीठे बोल बोलिये क्योंकि अल्फाजों में जान होती है;
इन्हीं से आरती, अरदास और इन्हीं से अज़ान होती है;
यह समंदर के वह मोती हैं, जिनसे इंसानों की पहचान होती है।

'इंसान' एक दुकान है और 'जुबान' उसका ताला;
जब ताला खुलता है, तभी मालूम पड़ता है;
कि दुकान 'सोने' की है या 'कोयले' की।

भगवान की भक्ति करने से शायद हमें माँ न मिले;
लेकिन माँ की भक्ति करने से भगवान् अवश्य मिलेंगे।

जिंदगी में दो लोगों का ख्याल रखना बहुत जरुरी है;
पिता: जिसने तुम्हारी जीत के लिए सब कुछ हारा हो।
माँ: जिसको तुमने हर दुःख में पुकारा हो।

नेकियां करके जो दरिया में कभी डाली हैं;
वही तूफ़ान में मिल जाएँगी कश्ती बन कर।

स्वयं में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिये हमें सच्चाई, अच्छाई और ईमानदारी का पालन करना होगा।

sms

ज़िंदगी कांटों का सफर है, हौंसला इसकी पहचान है;
रास्ते पर तो सभी चलते हैं, जो रास्ते बनाये वही तो इंसान है।

End of content

No more pages to load

Next page