जीवन में कभी भी मुसीबत आए तो किसी से मदद मत मांगना क्योंकि मुसीबत थोड़ी देर की होती है और एहसान जिंदगी भर का होता है।
दो बातें इंसान को अपनों से दूर कर देती हैं;
एक तो उसका अहम और दूसरा उसका वहम।
अयोग्यता एक ही है और वह है अपने प्रति अविश्वास, यदि अपना उचित मूल्यांकन किया जाए तो कोई भी बाधा मनुष्य को उसके लक्ष्य तक पहुँचने से नहीं रोक सकती।
सत्य से कमाया धन हर प्रकार से सुख देता है;
छल व कपट से कमाया धन केवल दुख ही दुख देता है।
जीवन में जब कुछ बड़ा मिल जाये तो छोटे को कभी मत भूलना;
क्योंकि जहाँ सुई का काम है वहाँ तलवार काम नहीं करती।
यदि किसी के मन में सीखने की लगन ना हो तो कोई भी उसे नहीं सिखा सकता क्योंकि फूंक मारकर आप उस ढेर को तो जला सकते है जिसमें चिंगारी हो पर राख के ढेर मे फूंक मारकर आप रोशनी की आशा नहीं कर सकते।
तजुर्बे ने एक बात सिखाई है;
एक नया दर्द ही पुराने दर्द की दवाई है!
रास्ते के पत्थर किसी भी काम के न हों लेकिन उन पर अपनी धार तो तेज़ की ही जा सकती है।
इंसान को इंसान धोखा नहीं देता है;
बल्कि वो उम्मीदें धोखा दे जाती हैं जो वो दूसरों से रखता है।
कागज अपनी क़िस्मत से उड़ता है और पतंग अपनी काबिलियत से;
क़िस्मत साथ दे या न दे पर काबिलियत जरुर साथ देगी।



