परिंदों को मिलेगी मंज़िल यक़ीनन, ये फैले हुए उनके पर बोलते हैं;
वो लोग रहते हैं खामोश अक्सर, ज़माने में जिनके हुनर बोलते हैं।

आत्मविश्वास के बिना किसी काम में सफल होने की कल्पना करना अपने आप को धोखा देने के समान है।

जीवन में सबसे बड़ी ख़ुशी उस काम को करने में है जिसे लोग कहते हैं कि तुम नहीं कर सकते।

आशावाद एक ऐसा विश्वास है जो आपको उपलब्धियों तक ले जाता हैं। उम्मीद और भरोसे के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता।

जब नाख़ून बढ़ जाते हैं तो नाख़ून ही काटे जाते हैं उँगलियाँ नहीं।
इसलिए अगर रिश्तों में दरार आ जाये तो दरार को मिटाइये, रिश्तों को नहीं।

उपलब्धि और आलोचना एक दूसरे के मित्र हैं,
उपलब्धियां बढ़ेंगी तो निश्चित ही आपकी आलोचनाएं भी बढ़ेंगी।

समय, सत्ता, सम्पति और शरीर चाहे साथ दें या न दें;
लेकिन स्वभाव, समझदारी, सत्संग और सच्चे संबंध हमेशा साथ देते हैं।

कुंए में उतरने वाली बाल्टी यदि झुकती है, तो भरकर बाहर आती है;
जीवन का भी यही गणित है, जो झुकता है वह प्राप्त करता है।

फ़ितरत, सोच और हालातों में फर्क है वरना;
इंसान कैसा भी हो, मगर दिल का बुरा नहीं होता।

sms

यदि आप सही हैं तो आपको गुस्सा होने की जरूरत नहीं है;
और यदि आप गलत हैं तो आप को गुस्सा होने का कोई हक़ नहीं है।

End of content

No more pages to load

Next page