खुशनसीब वो नहीं जिसका नसीब अच्छा है;
बल्कि खुशनसीब वो है जो अपने नसीब से खुश है।
बातें झोंकों के साथ हवा में जल्द ही फैल जाती हैं;
ज़रा संभल के बोलना, लौटती है तो रूप बदल के आती हैं।
ज़िंदगी में आप कितने खुश हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं है;
बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि आपके कारण कितने लोग खुश हैं।
जब बिल्कुल अंधकार होता है;
तब इंसान सितारे देख पाता है।
नेकियाँ कर के जो दरिया में डाल दोगे अभी;
वही तूफानों में कश्तियाँ बन कर साथ देंगी कभी।
सीढ़ियां उन्हे मुबारक हो, जिन्हे छत तक जाना है;
मेरी मंज़िल तो आसमान है, रास्ता मुझे खुद बनाना है!
पहाड़ से गिरा हुआ इंसान फ़िर से उठ सकता है;
लेकिन नज़रों से गिरा हुआ इंसान कभी नहीं उठ सकता।
आप सचमुच खुश रहना चाहते हो तो आज ही अपनी इच्छाओं, कर्मो, रिश्तोँ और बेईमानियों के लिए एक सीमा निर्धारित कर लीजिए।
इंतज़ार करने वालों को उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
ज़िंदगी में हमेशा सबकी जरूरत रखो पर कभी किसी की कमी नहीं।
क्योंकि जरूरत और कोई भी पूरी कर सकता है;
पर किसी की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता।



