अगर लगने लगे कि लक्ष्य हासिल नहीं हो पाएगा;
तो लक्ष्य को नहीं अपने प्रयासों को बदलें।
किसी के गुणों की प्रशंसा करके अपना समय नष्ट मत करो;
बल्कि उसके गुणों को खुद अपनाने की कोशिश करो।
खौलते हुए पानी में जिस तरह प्रतिबिंब नहीं देखा जा सकता;
उसी तरह क्रोध की स्तिथि में सच को नहीं देखा जा सकता।
स्वार्थ में अच्छाईयाँ ऐसे खो जाती हैं जैसे समंदर में नदियां।
बुलंदियों पर पहुँच कर गुरुर ना करना;
ज़िंदगी के सफ़र की ढलान अभी बाकी है।
जो हो गया उसे सोचा नहीं करते;
जो मिल गया उसे खोया नहीं करते;
हांसिल उन्हे होती है सफलता;
जो वक़्त और हालात पर रोया नहीं करते।
तुमने जब धरती पर पहली सांस ली, तब तेरे माता-पिता तेरे पास थे;
माता-पिता जब अंतिम सांस लें, तब तू उनके पास रहना।
ये जरुरी नहीं है कि हर रोज मंदिर जाने से इंसान धार्मिक बन जाए;
लेकिन कर्म ऐसे होने चाहिए कि इंसान जहाँ भी जाए मंदिर वहाँ बन जाए।
क्रोध करने का मतलब है, दूसरों की गलतियों की सज़ा स्वयं को देना।
इंसान मुसीबतों से नहीं हारता... वो उस समय हार जाता है जब मुसीबतों में अपने साथ छोड़ देते हैं।



