बुरे दिनों का अपना ही एक फायदा है;
अच्छे और बुरे दोस्तों की पहचान हो जाती है।
कभी प्यार करने का दिल करे तो आपने ग़मों से करना;
सुना है, जिसे जितना प्यार करो वो उतना दूर चला जाता है।
तुम जो चाहते हो अगर वह हो जाए, तो तुम्हें ख़ुशी मिलेगी;
वैसे ही अगर तुम खुश रहने लगो तो वह होने लगेगा जो तुम चाहते हो।
घड़ी-घड़ी, घड़ी मत देखो,
एक घड़ी अपने को देखो;
हर घड़ी सुधर जाएगी।
भगवान की भक्ति करने से शायद हमें माँ न मिले;
लेकिन माँ की भक्ति करने से भगवान अवश्य मिलेंगे!
प्यार कहाँ किसी का पूरा होता है;
प्यार का तो पहला अक्षर ही अधूरा होता है।
अगर कोई आपको नीचे दिखाना चाहता है तो इसका मतलब है कि आप उससे ऊपर हैं।
शिकायत करके समस्याओं से बचा नहीं जा सकता किन्तु जिम्मेवारी उठाकर समस्याओं को कम जरूर किया जा सकता है।
यादें और वादे में सिर्फ इतना अंतर है कि:
यादें हमें तोड़ देती हैं;
और वादे हमें तोड़ देते हैं।
इंसान तब समझदार नहीं होता जब वो बड़ी-बड़ी बातें करने लगे;
वो असल में समझदार तब होता है जब वो छोटी-छोटी बातें समझने लगे।



