सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।
मीठा बोलिए क्योंकि अलफ़ाज़ में भी जान होती है;
इन्हीं से दुआ व अज़ान होती है;
ये दिल के समंदर के वो मोती हैं;
जिनसे इंसान की पहचान होती है।
जो बात दिल में है उसे बोलने की हिम्मत रखो और जो बात किसी के दिल में है उसको समझने की समझ रखो।
जब मिलो किसी से तो जरा दूर की यारी रखना;
अक्सर जान-लेवा होते हैं सीने से लगाने वाले।
विज्ञान कहता है कि जीभ पर लगी चोट सबसे जल्दी ठीक होती है और ज्ञान कहता है कि जीभ से लगी चोट कभी ठीक नहीं होती।
जो सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने की कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं।
वे ही वो लोग हैं जो सफल होते है।
वक़्त से लड़ कर जो नसीब बदल दे, इंसान वही जो अपनी तक़दीर बदल दे;
कल क्या होगा कभी ना सोचो, क्या पता कल वक़्त खुद अपनी तस्वीर ही बदल दे।
बीते कल का अफ़सोस और आनेवाले कल की चिंता,
दो ऐसे चोर हैं जो हमारे आज की ख़ूबसूरती को चुरा ले जाते हैं।
उपलब्धि और आलोचना एक दुसरे की मित्र है,
उपलब्धियां बढ़ेंगी तो निश्चित ही आलोचना भी बढ़ेगी।
सपना वो नहीं जो नींद में आए, दिल में झूठी उम्मीद जगाए;
सपना वो है जो सोने ना दे और जीवन में कभी रोने ना दे।



