अगर कोई आपको नजरअंदाज करता है तो बुरा महसूस मत करो।
लोग अक्सर मूल्यवान चीज़ों को ही नजरअंदाज करते हैं, क्योंकि उनका मूल्य उनके पास नहीं होता।
एक बहुत अच्छी बात जो ज़िंदगी भर याद रखिए:
आप का खुश रहना ही आप का बुरा चाहने वालो के लिए सबसे बड़ी सज़ा है।
विद्या से विनम्रता आती है;
विनम्रता से पात्रता आती है।
तरक्की की फसल, हम भी 'काट' लेते;
थोड़े से तलवे, अगर 'हम' भी चाट लेते!
किसी के गुणों की प्रशंसा करके अपना समय नष्ट मत करो, बल्कि उसके गुणों को अपनाने का प्रयास करो।
कहते हैं कि पहला प्यार कभी भुलाया नहीं जाता, फिर पता नहीं क्यों लोग अपने माँ-बाप का प्यार भूल जाते हैं।
इंसान के दिमाग का सही काम करना कोई बड़ी बात नहीं है, बल्कि दिमाग का सही वक़्त पर सही काम करना बहुत बड़ी बात है।
अगर आप किसी की सहायता करते हो तो एहसान मत जताओ;
क्योंकि जताया हुआ एहसान आपकी पूरी अच्छाई को ख़त्म कर देता है।
इस दुनियां में सम्मान से जीने का सबसे बड़ा तरीका है कि हम वह बन जाएं जो हम होने का दिखावा करते हैं।
भगवान के आगे प्रार्थना करने से कुछ नहीं बदलता, बस सिर्फ इंसान बदल जाता है;
और फिर वही सब कुछ बदल देता है!



