पैसा: अगर जेब में तो सबसे बड़ी ताक़त,
अगर दिमाग में तो सबसे बड़ी कमज़ोरी!
सच वह दौलत है जिसे पहले खर्च करो और ज़िंदगी भर आनंद करो;
झूठ वह कर्ज है जिससे क्षणिक सुख पाओ पर ज़िंदगी भर चुकाते रहो।
भूखा पेट, खाली जेब, और झूठा प्रेम - इंसान को जीवन में बहुत कुछ सिखा जाता है।
जीत और हार हमारी सोच पर निर्भर करती है;
मान लिया तो हार है, सोच लिया तो जीत है।
जो चलते हैं मंज़िल की ओर, वह शिकवे नहीं किया करते;
जो करते हैं गिले-शिकवे, वह मंज़िल पर पहुंचा नहीं करते।
दर्द शिकायत की नहीं, सहन करने की चीज़ है;
संभाल के रखना इसको यह खुशियों का बीज है।
कर्म भूमि पर फ़ल के लिए श्रम सबको करना पड़ता है;
रब सिर्फ लकीरें देता है रंग भरने के लिए।
समय अच्छा हो तो बन जाते हैं सभी साथी, लेकिन समय मुश्किल हो तो बस खुद पर भरोसा रखना।
वफ़ा की उम्मीद मत रखो इस दुनियाँ से, जब दुआ कबूल ना हो तो लोग भगवान बदल लेते हैं।
रिश्तों की खूबसूरती एक दूसरे की बात बर्दाश्त करने में है;
खुद जैसा इंसान तलाश करोगे तो अकेले रह जाओगे।



