ऐसा छात्र जो प्रशन पूछता है, वह पांच मिनट के किए मूर्ख रहता है;
लेकिन जो पूछता ही नहीं, वह ज़िंदगी भर मूर्ख रहता है।
किसी ऐसे सपेरे की तलाश है, जो आस्तीन में छुपे सांप निकाल दे।
दुनिया का उसूल है:
जब तक काम है, तेरा नाम है, वरना दूर से ही सलाम है।
ऐ मेरे मालिक, तुझको कुछ बनाना ही है तो मुझे शून्य बना दे, ताकि जिससे भी जुड़ जाऊँ वो दस गुणा हो जाए।
ज़िंदगी में आप जितना कम बोलते हैं, आपकी उतनी ज्यादा सुनी जाएगी।
दुनिया में रहने की सबसे अच्छी दो जगह;
या तो किसी के दिल में, या किसी की दुआओं में।
जिंदगी में हद से ज्यादा ख़ुशी और हद से ज्यादा गम का कभी किसी से इज़हार मत करना क्योंकि ये दुनिया बड़ी ज़ालिम है। हद से ज्यादा ख़ुशी पर 'नज़र' और हद से ज्यादा गम पर 'नमक' लगाती है।
आज के ज़माने में वो ही ईमानदार है, जिस को बेईमानी का मौका नहीं मिला।
आप विलम्ब कर सकते हैं, पर समय नहीं करेगा।
किसी भी मुश्किल का अब किसी को हल नहीं मिलता;
शायद अब घर से कोई माँ के पैर छू कर नहीं निकलता।



