जो अपनों से वफ़ा नहीं करता, अक़लमंदो के नज़दीक वो दोस्ती के क़ाबिल नहीं।
झूठ एक ऐसा जूता है जो हर बार बोलने वाले के सर पर ही पड़ता है।
जब इंसान अपने अलावा कुछ और बनने की कोशिश करे तो;
वो या ज़ालिम बन जाता है या फिर मज़लूम।
बादाम खाने से उतनी अकल नहीं आती जितनी
.
..
...
....
शादी के बाद आती है।
बड़ा आदमी होना अच्छी बात है;
लेकिन अच्छा आदमी होना सब से बड़ी बात है।
सत्य से कमाया धन हर प्रकार से सुख देता है;
छल और कपट से कमाया धन दुःख ही दुःख देता है।
छोटी सी ज़िंदगी है हस के जियो;
भुला के सारे ग़म दिल से जियो।
उदासी में क्या रखा है मुस्कुरा के जियो;
अपने लिए ना सही अपनों के लिए जियो।
दुनियाँ की भीड़ में इंसान चाहे सब कुछ भूल जाए, मौज़ मस्ती में खो जाए।
पर वो अकेले में सिर्फ उसे याद करता है, जिसे वो दिल से प्यार करता है।
जो हाथ सेवा के लिए उठते हैं;
वो प्रार्थना करते होठों से पवित्र हैं।
जीते जी के झगड़े हैं, यह तेरा है यह मेरा है:
जब चले गए दुनियाँ से, तब ना तेरा है ना मेरा है।



