माता की आँखों में ममता;
पिता की आँखों में फ़र्ज़।

सत्य से कमाया धन हर प्रकार से सुख देता है;
छल व कपट से कमाया धन दुःख ही दुःख देता है।

इंसान ज़िंदगी में ग़लतियाँ करके उतना दुखी नहीं होता है;
जितना कि वह बार-बार उन ग़लतियों के बारे में सोच कर होता है।

प्रेम बचपन में मुफ्त मिलता है,
जवानी में कमाना पड़ता है,
और बुढ़ापे में माँगना पड़ता है।

जो व्यक्ति हमेशा अपनी मृत्यु को याद रखता है,
वो सदा अच्छे कार्य में लगा रहता है।

ज़िंदगी में ईमानदार वही लोग बन पाते हैं,
जो बचपन में सब्जी के लिए मटर छीलते वक्त सारे दाने बर्तन में ही रख देते थे।

बचपन से साफ़ रखते रहे हम अपना दिल;
लेकिन अब पता चला कीमत तो चेहरों की होती है दिल की नही।

ज़िंदगी की उलझने हमारी शरारतों को कम कर देती हैं;
और लोग समझते हैं कि हम समझदार हो गए।

अपनी ज़ुबान से इतने मीठे शब्द बोलो कि अगर कभी वापिस लेने पड़े तो खुद को कड़वे ना लगें।

बेहतरीन इंसान अपनी ज़ुबान से ही जाना जाता है;
वरना अच्छी बातें तो दीवारों पर भी लिखी होती हैं।

End of content

No more pages to load

Next page