कोई शिकायत अपने दिल में कभी नहीं रखना, यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
भगवान कहते हैं:
उदास मत होना, क्योंकि मैं तेरे साथ हूँ;
सामने नहीं पर आसपास हूँ;
पलकों को बंद कर दिल से याद करना;
मैं और कोई नहीं तेरा आत्मविश्वास हूँ।
ज़िंदगी जीने का मकसद ख़ास होना चाहिए, और अपने आप पर विश्वास होना चाहिए।
जीवन में ख़ुशियों की कोई कमी नहीं होती, बस जीने का अंदाज़ होना चाहिए।
किसी ने सही कहा है कि गरीब आदमी मंदिर के बाहर भीख मांगता है;
और अमीर आदमी मंदिर के अंदर भीख मांगता है।
जब आप कुछ गँवा बैठते हैं;
तो उससे प्राप्त शिक्षा को न गंवाएं!
मेरी औकात से बाहर मुझे कुछ न देना मेरे मालिक,
क्योंकि, जरुरत से ज्यादा रोशनी भी इंसान को अँधा बना देती हैं।
यदि आप जीत जाते हैं तो आप प्रसन्न होंगे,
यदि आप हार जाते हैं तो आप समझदार बन जायेंगे!
कोई दुनिया को नहीं बदल सकता,सिर्फ इतना हो सकता है कि इंसान अपने आप को बदले तो दुनिया अपने आप बदल जायेगी।
उनका विश्वास मत करो, जिनकी भावनाएं वक़्त के साथ बदल जाएँ;
विश्वास उनका करो जिनकी भावनाएं वैसे ही रहें जब आपका वक़त बदल जाए।
वक़्त से सीखो बदलते रहने का सबक;
वक़्त कभी खुद को बदलते नहीं थकता।



