अपनाने के लिए हज़ार खूबियां भी कम हैं,
छोड़ने के लिए एक कमी ही काफी है।
विश्वास और प्रेम में एक समानता है,
दोनों में से किसी को भी जबरदस्ती बड़ा किया नहीं जा सकता|
मनुष्य को धोखा मनुष्य नहीं देता है बल्कि वो उमीदें धोखा दे जाती हैं, जो वो दूसरों से रखता है।
सच्चाई के रास्ते पर चलना फायदे की बात होती है।
क्योंकि, इसी राह पर भीड़ कम होती है।
मूर्खों से बहस करके कोई भी इंसान बुद्धिमान नहीं कहला सकता।
मूर्ख पर विजय पाने का एकमात्र उपाय यही है कि उसकी और ध्यान ना दिया जाए।
किसी एक विचार को अपने जीवन का लक्ष्य बनाओ, कुविचारों का त्याग कर केवल उसी विचार के बारे में सोचो; तुम पाओगे कि सफलता तुम्हारे कदम चूम रही है।
कीमत पानी की नहीं, प्यास की है;
कीमत मौत की नहीं, सांस की होती है;
प्यार तो बहुत करते हैं दुनिया में;
पर, कीमत प्यार की नहीं विश्वास की होती है।
प्रतिभा का विकास शांत वातावरण में होता है;
और
चरित्र का विकास मानव जीवन के तेज प्रवाह में।
कुछ कर गुजरने के लिए मौसम नहीं मन चाहिए;
साधन सभी जुट जायेंगे संकल्प क धन चाहिए।
बुरे दिनों का भी अपना एक फायदा है;
अच्छे और बुरे दोस्तों की पहचान हो जाती है।



