किसी पर भरोसा करो तो आखिरी साँस तक करो या तो एक सच्चा दोस्त पाओगे, या तो एक अच्छी शिक्षा।
जिंदगी में वक्त से ज्यादा अपना या पराया कोई नहीं होता;
वक्त अपना होता है तो सब अपने होते हैं;
और;
वक्त पराया होता है तो अपने भी पराये हो जाते हैं।
हम मौत को बुरा नहीं कहते यदि;
हम जानते कि वास्तव में मरा कैसे जाता है।
प्रतिभा का विकास शांत वातावरण में होता है;
और;
चरित्र का विकास मानव जीवन के तेज प्रवाह में।
पापी चाहे कितनी भी चतुराई से पाप करे;
अंत में पापी को पाप का दण्ड भुगतना ही पड़ता है।
जीवन में ज़ख़्म बड़े नहीं होते हैं;
उनको भरने वाले बड़े होते हैं;
रिश्ते बड़े नहीं होते हैं;
लेकिन रिश्तों को निभाने वाले बड़े होते हैं।
आप कितना जल्दी कार्य करते हैं, इसे लोग याद नहीं रखते;
बल्कि;
कार्य आप कितने अच्छे तरीके से करते हैं, यह जरूर याद रखा जाता है।
गलती निकालने के लिए 'भेजा' चाहिए;
पर;
गलती कबूल करने के लिए 'कलेजा' चाहिए।
अगर कोई सर्प जहरीला नहीं है तब भी उसे जहरीला दिखना चाहिए;
वैसे दंश भले ही न दो पर दंश दे सकने की क्षमता का दूसरों को अहसास करवाते रहना चाहिए।
लोग उस वक्त हमारी कद्र नहीं करते जब हम अकेले हों;
बल्कि लोग उस वक्त हमारी कदर करते हैं, "जब वो अकेले हों।"



