अपने जिस्म को मत सवारो उसे तो मिटटी में मिल जाना है;
सवारना है तो अपने रूह को सवारो क्योंकि उसे तो खुदा के पास जाना है।
जब आप हंस रहे होते हैं, तो खुदा की ईबादत कर रहे होते हैं।
और
जब आप किसी को हँसा रहे होते हैं, तो खुदा आपके लिए ईबादत कर रहा होता है।
दुनियाँ मे हजारों भाषायेँ होते हुए भी मुस्कुराहट सभी की एक समान है।
लेकिन सबसे अच्छी मुस्कुराहट वो है जो इंसान के चेहरे पर कठिनाईयों मे भी बनी रहे।
अनमोल वचन:
मिथ बोलने से शुगर नहीं होती।
जब पांच सेकंड की मुस्कान से फोटो अच्छी आ सकती है;
तो
हमेशा मुस्कुराने से जिन्दगी अच्छी क्यों नही हो सकती?
अगर तुम उसे न पा सको जिसे तुम पाना चाहते हो, तो उसे ज़रूर पा लेना जो तुम्हें चाहता है।
क्योंकि चाहने से चाही जानी का एहसास ज्यादा खूबसूरत है।
हज़रत अली
गरीबी छोटा दुःख है, कर्जा दुःख महान;
रोग दुःख इनसे बड़ा, कलह दुःख की खान।
इंसान गुनाह करने की वजह से जहान्न्म में नहीं जाता;
बल्कि
गुनाह पर मुत्मैन रहने और तौबा न करने की वजह से जहन्नम में जाता है।
अगर अंधेरे में साया साथ छोड़ देता है तो ज्यादा रोशनी में भी साथ नहीं रहता;
फर्क मामूली सा है - गरीबी में लोग हमें छोड़ देते हैं और अमीरी में हम लोगों को।
ईश्वर का दिया कभी अल्प नहीं होता;
जो टूट जाये वो संकल्प नहीं होता;
हार को लक्ष्य से दूर ही रखना;
क्योंकि जीत का कोई विकल्प नहीं होता।



