कौन कहता है कि ईश्वर नज़र नहीं आता?
मेरा तुजरबा कहता है कि सिर्फ वो ही तो नज़र आता है जब कुछ नज़र नहीं आता।
"लक्ष्मण रेखा" दुष्ट के दिमाग में होती है, लड़की के चरित्र में नहीं।
मोहब्बत वो बारिश है जिसे छूने की ख्वाहिश में हथेलियां तो गीली हो जाती हैं;
मगर हाथ हमेशा खाली ही रह जाते हैं।
दुनिया की सभी प्यारी पुत्रियों को समर्पित:
बेटा वारिस है तो बेटी पारस है;
बेटा वंश है तो बेटी अंश है;
बेटा आन है तो बेटी शान है;
बेटा तन है तो बेटी मन है;
बेटा मान है तो बेटी गुमान है;
बेटा संस्कार है तो बेटी संस्कृति है;
बेटा दवा है तो बेटी दुआ है;
बेटा भाग्य है तो बेटी विधाता है;
बेटा शब्द है तो बेटी अर्थ है;
बेटा गीत है तो बेटी संगीत है;
बेटा प्रेम है तो बेटी पूजा है।
दोस्ती उनसे करो जो निभाना जानते हो;
नफ़रत उनसे करो जो भुलाना जानते हो;
ग़ुस्सा उनसे करो जो मानना जानते हो;
प्यार उनसे करो जो दिल को लुटाना जानते हो।
हर किसी को अपने ज्ञान का अभिमान तो होता है;
मगर अफ़सोस अपने अभिमान का ज्ञान नहीं होता।
जिंदगी में अच्छे लोगों की तलाश मत करो।
खुद अच्छे बन जाओ!
आपसे मिलकर शायद किसी की तलाश पूरी हो जाए।
धीरज से कमजोर आदमी को भी बल मिलता है;
जबकि
बेसब्री से बलवान आदमी भी कमजोर हो जाता है।
इंसान मायूस इसलिए होता है:
क्योंकि वो खुदा को राज़ी करने के बजाय, लोगो को राज़ी करने में लगा रहता है।
वो यह भूल जाता है कि रब राज़ी तो सब राज़ी!
किशमिश को मसलो चाहे जितना, वो अंगूर ना बन पायेगी;
ब्यूटी पार्लर में मालिश कितना भी करें, बुड्ढी जवां ना हो पायेगी;
जलन ईर्ष्या गुस्से ने बिगाड़ा चेहरा, खुश रहो चमक तो आ जाएगी;
ढलती उमर में सूरत से बेहतर सीरत, ये बात कब समझ में आएगी!



