हर सपने को अपनी आँखों में रखो;
हर मंजिल को अपनी बाहों में रखो;
हर जीत है आपकी;
बस अपने लक्ष्य को अपनी निगाहों में रखो।
जिंदगी में कुछ ऐसा मुकाम हासिल करने की कोशिश करो कि लोग आपका नाम 'फेसबुक' पे नहीं, गूगल पर ढूढें।
पेड़ की शाखा पर पंछी कभी भी इसलिए नहीं डरता कि डाल हिल रही है;
क्योंकि;
पंछी डाल पर नहीं अपने पंखों पर भरोसा करता है।
आत्मविश्वास हमारे उत्साह को जगाकर;
हमें जीवन में महान उपलब्धियों के मार्ग पर ले जाता है।
बुढ़ापा बाकि सभी चीजों की तरह ही है;
इसे सफल बनाने के लिए जवानी में ही शुरुआत करनी पड़ती है।
ज्यादातर लोग ज्ञान और और प्रतिभा की कमी से नहीं हारते;
बल्कि इसलिए हार जाते हैं क्योंकि वे जीत से पहले ही मैदान छोड़ देते हैं।
वो सबसे धनवान है जो कम से कम संतुष्ट है;
क्योंकि;
संतुष्टि प्रकृति की दौलत है।
सिर्फ आसमान छू लेना ही कामयाबी नहीं होती;
असली कामयाबी तो वो होती है कि आसमान भी छू लो और पाँव भी जमीन पर रहें।
खुशियाँ मिलती नहीं मांगने से;
मंजिल मिलती नहीं राह पर रूक जाने से;
भरोसा रखना खुद पर और उस रब पर;
सब कुछ देता है वो सही वक्त आने पर।
स्वयं को कभी कमजोर साबित मत होने दें क्योंकि;
डूबते सूरज को देखकर लोग;
घरों के दरवाजे बंद करने लगते हैं।



