
इंसान जितना भी ऑनलाइन होता जा रहा है, इंसानियत उतनी ही ऑफलाइन होती जा रही है!

2019: नेगेटिव लोगों से दूर रहो! 2020: पॉजिटिव लोगों से दूर रहो! 2021: लोगों से ही दूर रहो!

साल भर जैसे-तैसे तो बचते-बचाते यहाँ तक पहुँचे थे और अब लग रहा है जैसे साँप-सीढ़ी के निन्यानवे वाले साँप ने काट लिया हो!

2021 पसंद नहीं आ रहा भईया, इससे थोड़ा अच्छा 2022 दिखाओ ना!

कल तक पैसों की हवा थी, आज हवा का पैसा है!
#OxygenCrisis

चले थे मंगल ग्रह पर ऑक्सीजन खोजने,
यहाँ पृथ्वी पे ही ऑक्सीजन नहीं मिल रही!

फ़ालतू घर से बाहर ना निकलो मित्रों, लोग 'शत शत नमन' और 'ॐ शांति' की कॉपी किये बैठे हैं!
चिपकने में ज़रा भी देरी नहीं लगेगी, बस यही तरीका बचा था समझाने का!

महँगा सस्ता सब मन की सोच है, वहम है!
वरना 300 की टी शर्ट, 1200 वाली से ज़्यादा पहनी जाती है!

सोचा था 2021 में 1 का मतलब इंजेक्शन है,
यहाँ तो 1 का मतलब ऑक्सीजन सिलिंडर निकला!

दुनिया में पढ़े-लिखे लोगों ने ही पर्यावरण की बैंड बजा रखी है!
वरना अनपढ़ तो आज भी नीम का दातुन और पूजन दोनों करते हैं!