sms

लड़की: मैं तुम्हारे प्यार में लुट गई, बर्बाद हो गई, बदनाम हो गई।
लड़का: तो मैं तेरे प्यार में कौन सा पटवारी लग गया हूँ।

sms

लड़का: मैंने नया Galaxy S6 लिया है।
लड़की: अरे वाह कौन सी कंपनी का है?
लड़का: जा बहन तू घर जा, Honda का है यह और पेट्रोल से चलता है।

sms

शहर से पढ़ कर आये एक लड़के ने गाँव में एक लड़की से पूछा,
"क्या तुम 'Facebook' इस्तेमाल करती हो?
लड़की: अरे नहीं मैं तो वैसे ही इतनी गोरी हूँ।

sms

लड़की: जानू, अपनी ये डायमंड रिंग मुझे दे दो।
लड़का: क्यों डार्लिंग?
लड़की: मैं रोज़ इसे देखकर तुम्हें याद किया करूंगी?
लड़का: याद तो तुम वैसे भी मुझे किया करोगी...
लड़की: वो कैसे ?
लड़का: ये सोचकर कि डायमंड रिंग मांगी थी पर साले ने दी नहीं!

sms

लड़का - लड़की की आपस में लड़ाई होने के बाद लड़के ने लड़की को प्यार भरी बातों से मना लिया। लड़की जब मुस्कुराई तो लड़का बोला,
"अगर तुम ऐसे ही मुस्कुराते रहो तो मैं तुम्हारे लिए चाँद - तारे तोड़ ले आऊं।"
लड़की मुस्कुराई और बोली, "मैं थोड़ा सा क्या मुस्कुराई तुम्हारी बक-बक शुरू।"

sms

लड़की: मैं तुम्हें बहुत पसंद करती हूँ। क्या तुम भी मुझे पसंद करते हो?
लड़का: नहीं।
लड़की उदास हो गयी तो लड़का बोला, "उदास मत हो, तुमने मुझसे यह तो पूछा नहीं कि क्या मैं तुम्हें प्यार करता हूँ?"
लड़की(खुश होते हुए): क्या तुम मुझसे प्यार करते हो?
लड़का: नहीं, मैं तुमसे प्यार भी नहीं करता।

sms

लड़का: तुमने मुझे कोई 'Loan' दिया था क्या?
लड़की: नहीं तो क्यों?
लड़का: पता नहीं क्यों तुम्हारी तरफ 'Interest' बढ़ता जा रहा है।

End of content

No more pages to load