लड़का: क्या तुम मेरी सैलरी में गुज़ारा कर लोगी?
लड़की: मैं तो कर लूंगी पर तुम्हारा क्या होगा!
लड़का: तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की: लोग समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले!
लड़का: वो कैसे?
लड़की: साला जब मैं मिली तब भी बेरोज़गार ही हो!
लड़की: तुमसे पहले भी एक बॉयफ्रेंड था मेरा!
लड़का: कोई बात नहीं मैं तीन भाईयों में से सबसे छोटा हूँ!
लड़की: तो?
लड़का: सैकिंड हैंड चीज़ों की आदत है मुझे!
लड़की: तुम मेरी फीलिंग्स कभी नहीं समझते!
लड़का: फीलिंग्स तो दूर है मैं तो खुद की हैंडराइटिंग नहीं समझ पाता!
लड़का: हमारा प्रिंसिपल बहुत खड़ूस और हरामी है!
लड़की: तुम जानती हो मैं कौन हूँ?
लड़का: नहीं!
लड़की: मैं प्रिंसिपल की बेटी हूँ!
लड़का: तुम जानती हो मैं कौन हूँ?
लड़की: नहीं!
लड़का: भगवान का शुक्र है!
लड़का गायब!
लड़की: क्या तुम मेरे लिए चाँद तोड़ के ला सकते हो?
लड़का: फिर धरती के चक्कर तेरा बाप लगाएगा!
लड़का लड़की को अपनी कार में बिठा कर ले जा रहा था!
लड़की: हम कहाँ जा रहे हैं?
लड़का: लॉन्ग ड्राइव पर!
लड़की: वाओ! पहले क्यों नहीं बताया?
लड़का: मुझे खुद अभी पता चला!
लड़की: कैसे?
लड़का: ब्रेक नहीं लग रहे!
लड़की: लड़के नालायक होते हैं हम लड़कियां पढ़ाकू होती हैं!
लड़का: लड़के भी किसी से कम नहीं होते हैं, अच्छा एक सवाल का जवाब बता!
लड़की: हाँ पूछो!
लड़का: ऐसी क्या चीज़ है जो फ्रिज में रखने पर भी गर्म ही रहती है!
लड़की: पता नहीं!
लड़का: गरम मसाला, देखा हम किसी से कम नहीं!
गर्लफ्रेंड: आज से हमारा रिश्ता खत्म! हम एक दूसरे को सारे गिफ्ट वापस करते हैं!
बॉयफ्रेंड: ठीक है, रिचार्ज से शुरू करते हैं!
गर्लफ्रेंड: जानू, अब मज़ाक भी नहीं कर सकती क्या?
लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से डरते हुए कहा: जानू मैंने तुमसे एक बात छुपाई है! पिछले महीने मेरी सगाई हो गई! मुझे माफ़ करना!
लड़का: अरे पगली इतनी सी बात, आज मेरे घर चलो! मैं तुम्हें अपने बच्चों और उनकी माँ से मिलवाता हूँ!