लड़कियों ने Miss Call को इतना बदनाम कर दिया है कि
गलती से किसी दोस्त की भी मिस कॉल आ जाये तो माँ कहती है,
"जा तेरी महारानी का बुलावा आ गया"!
लड़का: ऐ सुनीता हम कइसे मान लें कि तुम हमें प्यार करती हो?
लड़की: याद करो दुई साल पहले तुम अपनी जीज्जी संग हमरे घर आये थे और हमरे आँगन के कोने में गुटखा थूके थे।
लड़का: हाँ तो।
लड़की: हम आज तक ऊ जगह गोबर से इसलिये नहीं लीपे कि कहीं तुमरे प्यार की निसानी ना मिट जाये।
एक लड़के ने लड़की को प्रोपोज़ किया, लड़की हँस के आगे चली गयी।
लड़के ने पूछा, "कम से कम जवाब तो दे जा"।
लड़की: जा दे दे अपने दोस्तों को पार्टी।
लड़की: मेरा दिल मोबाइल और तुम उसका सिम हो।
लड़का: जानू एक बात पूछुं?
लड़की: हाँ पूछो।
लड़का: तुम्हारा मोबाइल Dual-Sim वाला तो नहीं।
लड़का: क्या कर रही हो डार्लिंग?
लड़की: कुछ नहीं नेट पे बैठी हूँ।
लड़का: तभी मैं कहूँ नेट धीमा क्यों चल रहा है, उठ जा मोटी।
लड़कियों के जीवन का सबसे बड़ा डर कि कोई आंटी न कह दे।
लड़कों के जीवन का सबसे बड़ा डर कि लड़कियाँ भाई न कह दें।
Boyfriend: तुम रो क्यों रही हो?
Girlfriend: मैंने अपने फोन को "Airplane Mode" पे किया लेकिन फिर भी ये उड़ नहीं रहा।
लड़की: आज मेरे पापा ने तुम्हें खाने पर बुलाया है।
लड़का: वाह यार, अचानक कैसे?
लड़की: अरे वो श्राद्ध के लिए कौवे नहीं मिल रहे थे इसलिए।
लड़की: मुझे जियो का सिम दिला दो ना।
लड़का: अरे दो-चार दिन रुक जा।
लड़की: क्यों?
लड़का: बाबा रामदेव भी अपना सिम निकालने वाले हैं।
लड़की: उसमें क्या मिलेगा?
लड़का: उसमें डाटा के साथ साथ आटा भी फ्री मिलेगा।
लड़की ने प्यार से लडके के सीने पर अपना सिर रखा और बोली, तेरा दिल कितना कुरकुरा है|
लड़का: दिल नहीं, बीडी का बंडल है।