लड़की: मेरा दिल मोबाइल और तुम उसका सिम हो।
लड़का: जानू एक बात पूछुं?
लड़की: हाँ पूछो।
लड़का: तुम्हारा मोबाइल Dual-Sim वाला तो नहीं।
लड़का: क्या कर रही हो डार्लिंग?
लड़की: कुछ नहीं नेट पे बैठी हूँ।
लड़का: तभी मैं कहूँ नेट धीमा क्यों चल रहा है, उठ जा मोटी।
लड़कियों के जीवन का सबसे बड़ा डर कि कोई आंटी न कह दे।
लड़कों के जीवन का सबसे बड़ा डर कि लड़कियाँ भाई न कह दें।
Boyfriend: तुम रो क्यों रही हो?
Girlfriend: मैंने अपने फोन को "Airplane Mode" पे किया लेकिन फिर भी ये उड़ नहीं रहा।
लड़की: आज मेरे पापा ने तुम्हें खाने पर बुलाया है।
लड़का: वाह यार, अचानक कैसे?
लड़की: अरे वो श्राद्ध के लिए कौवे नहीं मिल रहे थे इसलिए।
लड़की: मुझे जियो का सिम दिला दो ना।
लड़का: अरे दो-चार दिन रुक जा।
लड़की: क्यों?
लड़का: बाबा रामदेव भी अपना सिम निकालने वाले हैं।
लड़की: उसमें क्या मिलेगा?
लड़का: उसमें डाटा के साथ साथ आटा भी फ्री मिलेगा।
लड़की ने प्यार से लडके के सीने पर अपना सिर रखा और बोली, तेरा दिल कितना कुरकुरा है|
लड़का: दिल नहीं, बीडी का बंडल है।
लड़की: तुम्हें सबसे ज्यादा याद किसकी आती है?
लड़का: ठेके वाले अंकल जी की, बड़े भले आदमी थे कभी-कभी उधार भी दे देते थे।
आज तो अपमान करने की सारी हदें पार हो गयी, आज मैंने एक लड़की को Message किया, कहाँ हो?
उसने Reply किया, तेरी औकात के बाहर।
लड़की: अभी मत छूओ मुझे शादी के बाद जितना मर्ज़ी छू लेना।
लड़का: ठीक है। अभी मैं चलता हूँ, जब तुम्हारी शादी हो जाये तो फ़ोन करके बता देना।