लड़का: तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की: ओह जानू।
लड़का: तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की: सच में?
लड़का: हाँ।
लड़की: और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का: मज़ाक।
लड़का (गुनगुनाते हुए): मुस्कुराने की वजह तुम हो।
लड़की: ओह, सच में?
लड़का: हाँ तेरी शक्ल ही ऐसी है कि देखते ही हँसी निकल जाती है।
लड़की: मैं तुम्हें Like करती हूँ।
लड़का: पर मैं तो तुम्हें Like के साथ साथ Comment भी करता हूँ।
लड़की: तू तो Single ही मरेगा।
लड़की: मैं तेरे लेटर्स के स्टाम्प टिकट को किस करती हूँ।
लड़का: पर क्यों?
लड़की: क्यों कि उन्हें तुमने अपने होठों से छू कर चिपकाया होगा इसीलिए।
लड़का: पर मैं तो उन्हें अपने कुत्ते की नाक से गीला करके चिपकाता था।
लड़की: डार्लिंग मेरा मोबाइल रिचार्ज करा दो।
लड़का: डार्लिंग मैं तेरा आशिक़ हूँ एयरटेल वालों का जमाई नहीं।
लड़का: क्या तुम मुझसे प्यार करती हो?
लड़की: हाँ, मैं तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकती हूँ।
लड़का: सच?
लड़की: हाँ, बिल्कुल सच।
लड़का: चल फिर फटाफट 47 का पहाड़ा सुना।
एक खतरनाक Chat:
लड़का: Hi
लड़की: मेरा नंबर किसने दिया?
लड़का: सुलभ शौचालय से मिला है।
Blocked
लड़की: हैलो कहाँ हो?
लड़का: मोटिवेट कर रहा हूँ।
लड़की: किसे?
लड़का: किसे क्या मतलब, तेरा वेट कर रहा हूँ एक घण्टे से, मोटी।
कॉलेज के पहले दिन:
लड़का: तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की: मुझे सब दीदी कहते हैं।
लड़का: Wow! मुझे सब जीजा जी कहते हैं।
गर्लफ्रेंड: जानू बताओ जब मैं हँसती हूँ तो कैसी लगती हूँ?
बॉयफ्रेंड: ऐसे लगता है जैसे Nokia 1100 हैंग हुआ है।



