लड़का: तुम बहुत बदल गई हो!
लड़की: मैंने तो तुम्हें बोला था कि मेरा मेकअप खत्म होने वाला है!
लडका: तुम एक ही तरह के कपड़े पहनकर घूमती रहती हो, अजीब नहीं लगता?
लडकी: मेरे ऑफिस की यूनिफारम है साले बेरोजगार!
लड़का: अब हमारे बीच कुछ भी नहीं रहा... मेरे लव लेटर वापस कर दो!
लड़की अंदर गई और एक बड़ी टोकरी उठाकर लाई और बोली, इनमें से जो भी तेरे हैं उन्हें छांट ले और दफा हो जा!
लड़की: जब तुम लड़की को प्रपोज करते हो तो उनके हाथ क्यूँ पकड़ लेते हो?
लड़का: बस अपनी हिफाज़त के लिए कि कहीं कमीनी थप्पड़ ना मार दे!
लड़का: कहाँ हो?
लड़की: आपके दिल में बेबी...
लड़का: वहां बाकी लड़कियों से झगडे मत करना!
लड़की गले लगकर लड़के के कान में बोली कुछ ऐसा बोलो कि मेरा दिल ज़ोर से धड़कने लगे!
लड़का: पीछे तेरा बाप खड़ा है ऐसे ही चिपकी रह वरना पकड़ी जाएगी!
बॉयफ्रेंड: तुम रो क्यों रही हो?
गर्लफ्रेंड: मैंने अपने फोन को एयरप्लेन मोड़ पे किया लेकिन फिर भी ये उड़ नहीं रहा!
लड़का: क्या तुम मेरी सैलरी में गुज़ारा कर लोगी?
लड़की: मैं तो कर लूंगी पर तुम्हारा क्या होगा!
लड़का: तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की: लोग समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले!
लड़का: वो कैसे?
लड़की: साला जब मैं मिली तब भी बेरोज़गार ही हो!
लड़की: तुमसे पहले भी एक बॉयफ्रेंड था मेरा!
लड़का: कोई बात नहीं मैं तीन भाईयों में से सबसे छोटा हूँ!
लड़की: तो?
लड़का: सैकिंड हैंड चीज़ों की आदत है मुझे!