बंता: आदमी बूढ़ा हो गया है इसका तीन बातों से पता चल सकता है!
संता: कौन-कौन सी?
बंता: नम्बर एक याददाश्त का कम होना, दूसरा ... दूसरा... दूसरा....!
बंता: तुम्हें पता है करोड़ पति कौन होता है?
संता: जो इन्कम टैक्स देकर लखपति रह जाये!
संता: तुमने कोई ऐसा बेवकूफ देखा है जो हर बात के लिए नहीं कहता हो?
बंता: नहीं!
बंता: धृतराष्ट्र के 100 बच्चे थे! पाण्डु के सिर्फ 5 ऐसा क्यों?
संता: जिनकी आंखे होती है उनको और भी काम होते हैं!
संता: चल दौड़ लगाते हैं, जो हारेगा वो 1000 रूपये देगा!
बंता: ठीक है पर मुझे रास्ता नहीं पता!
संता: बस तुम मेरे पीछे-पीछे रहना!
बंता: धन्यवाद!
बंता भाषण दे रहा था! जब तक उसका भाषण खतम हुआ सारे श्रोता चले गये, सिर्फ़ संता रह गया!
बंता: मुझे ख़ुशी है कि आप ही केवल ऐसे ब्यक्ति हैं जिन्हें मेरा भाषण समझ आया है!
संता: जी ऐसी बात नहीं! दरअसल आपके बाद मेरा भाषण है!
संता: तुम गाड़ी चलाओ, मैं भगवान् को प्रार्थना करूँगा!
बंता: क्यों क्या तुम्हें मेरी ड्राइविंग पर विश्वास नहीं है?
संता: क्या तुम्हें मेरी प्रार्थना पर विश्वास नहीं है?
बंता: आपका जन्म दिन?
संता: 15 जनवरी!
बंता: कौन-सा साल?
संता: हर साल!
संता: किसी औरत को हैंडल करने का एक ही तरीका है!
बंता: कौन सा?
संता: वहीं तो पता नहीं?
संता: आप अगर अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको तीन चीजें छोड़नी पड़ेंगी!
बंता: कौन कौन सी?
संता: ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर!



