बंता: आदमी एक कान से सुनते है, दूसरे कान से निकाल देते है!
संता: औरतें दोनों कानों से सुनती है, मुँह से निकाल देती है!
संता: क्या तुमने उस लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखने के बाद उसे यह बताया कि वैसे तुम उसके काबिल नहीं हो?
बंता: इससे पहले मैं उसे कहता उसने मुझे कह दिया!
संता: मैंने पांच सवारियों के लिये बनी कार खरीदी है! एक उसे चलाता है चार उसे धक्का देते है!
संता: मैं जिस लड़की को भी अपनी माँ से मिलवाने गया उसे मेरी माँ ने नापसंद कर दिया!
बंता: अच्छा फिर!
संता: फिर मैं एक ऐसी लड़की को घर लेकर गया जिसकी शक्ल मेरी माँ से मिलती थी! उसे मेरे बाप ने नापसंद कर दिया!
संता: मेरी पत्नी झूठी और वायदे से मुकरने वाली है!
बंता: क्यों ऐसा क्या कर दिया उसने?
संता: शादी से पहले उसने कहा था कि मैं तुम्हारे लिये जान भी दे सकती हूँ! पर अब तक उसने जान दी तो है नहीं!
बंता: मैंने शादी से पहले अपनी पत्नी को एक बार भी प्यार नहीं किया था! तुमने किया था?
संता: तुम पहले अपनी पत्नी का नाम बताओ तो ही बता सकता हूँ!
संता: मेरा बेटा भी आपके बेटे की तरह अपने नाख़ून कुतरता था, मैंने तो उसकी यह आदत छुड़वा दी!
बंता: अच्छा कैसे?
संता: उसके दांत तोड़के!
बंता: लव मैरिज और अरेंज मैरिज में क्या फर्क है?
संता: लव मैरिज में आप अपनी गर्ल फ्रैंड से शादी करते हो और अरेंज मैरिज में आप किसी और की गर्ल फ्रैंड से शादी करते हो!
संता: यार कल तू अपनी साइकिल को धक्का दे कर भाग रहा था!
बंता: ओ हाँ यार कल मुझे बहुत जल्दी थी साईकिल पर बैठने का समय नहीं था!
संता: मैंने अपनी पत्नी को बारवी करवाई, बी.ए. करवाई, एम.ए. करवाई अब उसकी सरकारी नौकरी भी लगवा दी! अब मैं क्या करू?
बंता: अब एक अच्छा सा लड़का देख कर उसकी शादी करवा दो!



