संता: क्या तुम इंग्लिश जानते हो?
बंता: हाँ!
संता: अच्छा ठीक है यह बताओ नाग पंचमी का उल्टा क्या हुआ?
बंता: नाग डू नोट पंच मी!
संता: आई लव यू का मतलब क्या होता है?
लड़की: मुझे तुमसे प्यार है!
संता: कमाल है तुमसे एक इंग्लिश में सवाल क्या पूछ लिया! तुम्हें मुझसे प्यार हो गया!
गधे के सामने एक पानी की और एक शराब की बाल्टी रखी! गधे ने पानी पी लिया और शराब को छोड़ दिया!
बंता: बताओ की इससे हमे क्या शिक्षा मिलती है!
संता: जो शराब नहीं पीता है वो गधा है!
संता: मुझे अजीब सी बीमारी हो गयी है! जब मेरी बीवी बोलती है तो मुझे कुछ सुनाई नहीं देता!
बंता: यह बीमारी नहीं भगवान की मेहरबानी है!
शास्त्रों में लिखा है कि पति-पत्नी एक ही गाड़ी के दो पहिये है! अगर दोनों में से एक भी ख़राब हो जाये तो गाड़ी नहीं चल सकती!
तो इससे हमे यह शिक्षा मिलती है कि स्टेपनी हमेशा साथ रखो!
संता: आज मैंने अपनी क्लास की सबसे प्यारी लड़की फंसा ली!
बंता: वो कैसे?
संता: मैंने जहाज़ बना कर अध्यापक पर फैंक दिया अध्यापक ने गुस्से से पुछा यह किस ने फैंका? मैंने उस लड़की का नाम ले दिया और वो फँस गयी बेचारी!
एक लड़का अपने पिता के सामने सिगरेट पी रहा था!
लड़के की माँ: ओये शर्म नहीं आती? अपने पिता के सामने सिगरेट पी रहे हो?
लड़का: बापू ही है! कोई पैट्रोल पम्प नहीं!
संता ब्लड के बारे में किताब पढ़ रहा था!
बंता: तुम यह किताब क्यों पढ़ रहे हो?
संता: मुझे डॉक्टर ने कहा है कि कल मेरा ब्लड टैस्ट है इसलिए टैस्ट की तैयारी कर रहा हूँ!
संता: मैं एक बार जंगल में सुसु करने गया तो वहां पर शेर था!
बंता: फिर क्या हुआ?
संता: मैंने शेर से कहा! आपको जोर से लगा है तो आप पहले कर लो! मैं आपके बाद कर लूँगा!
संता बंता से: सुना है तुम्हारा ड्राईवर तुम्हारी बीवी को भागा कर ले गया!
बंता: हाँ यार बहुत बुरा हुआ! मैं सोच रहा हूँ! अब उस ड्राईवर का क्या होगा!



