बंता : संता भाजी मेरी घरवाली बहुत लडाकी है ! मुझसे लड़ती है और मायके चली जाती है !
संता : बंता भाजी आप इस मामले में मेरे से लक्की हैं ! मेरी घरवाली मुझसे लड़ती है और फ़ौरन अपने मायके वालों को यहां बुला लेती है!

संता : बंता भाजी आपने मेरे 10,000 रूपये देने हैं! प्लीज़ आप मेरे पैसे दे दो !
बंता : संता भाजी आप गलत टाईम पर आ गये हैं !
संता : फिर कब आऊँ ?
बंता : जब मैं घर पर न होऊँ !

संता : 20 साल तक तो मैं और मेरी बीवी बहुत खुश थे !
बंता : फिर ......
संता : फिर हमारी शादी हो गई !

संता : मैं अब तक तीन शादियाँ करवा चुका हूँ ! और मेरी तीनों बीवियां मर चुकी हैं ! मेरी समझ में ये नहीं आता मैं क्या करूँ ?
बंता : नारी जाती पर तरस करो !

भिखारी संता भिखारी बंता से : यह लाटरी का टिकट सम्भाल के रखो! मुझे पूरा यकीन है कि 1 करोड़ की लाटरी हमें ही निकलेगी !
भिखारी बंता : फिर हम कार में भीख मांगने जाया करेंगे !

संता : बताओ इंसान के बच्चों और जानवरों के बच्चों में क्या फर्क है ?
बंता : गधे का बच्चा बड़ा होकर गधा बनता हैं!
उल्लू का बच्चा उल्लू बनता है!
पर इंसान का बच्चा बड़ा होकर गधा भी बन सकता है और उल्लू भी !

बंता : मैंने आपकी लिखी किताब पढ़ी है आप तो बिलकुल लालू प्रसाद यादव की तरह लिखते हैं !
संता : पर उनको तो लिखना नहीं आता !
बंता : इसीलिए तो कह रहा हूँ !

संता: जब कोई आदमी किसी खूबसूरत लड़की को देखता है तो वह सोचता नहीं है कि वह विवाहित है ?
बंता : नहीं तब वो सोचता है वह विवाहित क्यों है ?

संता : मेरी बीवी ने कल रात मेरी एक पप्पी ली मेरा एक गाल लाल हो गया !
बंता: क्या उन्होंने लिपिस्टिक लगायी थी ?
संता : नहीं यार साली ने अपने मुंह में गुटखा डाला था!

संता : यार तेरी और भाभी की जोड़ी तो सीता राम की जोड़ी है !
बंता : कहाँ यार, न तो यह धरती में समाती है और न इसे कोई उठा ले जाता है !

End of content

No more pages to load

Next page