sms

बंता: एक वचन, बहू-वचन और प्रवचन में क्या अंतर है?
संता: जब पति बोले तो वो एकवचन, बहू बोले तो बहू-वचन और जब सास बोले तो वह होता है प्रवचन।

sms

संता: यार मेरी बीवी मायके गयी है। रोज उसे फोन करना पड़ता है।
बंता: वाह यार इसे कहते हैं प्यार।
संता: ओये नही, बोलकर गयी जिस दिन फोन नही आया वापस आ जाऊंगी।

sms

संता ने ढाबा खोला।
ग्राहक: मेरी चाय में मक्खी डूब कर मरी पड़ी है।
संता: तो क्या करूँ? मैं ढाबा चलाऊँ या इन्हे तैरना सिखाऊँ।

sms

जीतो, पप्पू को पीट रही थी।
संता: क्यों पीट रही हो पप्पू को?
जीतो: स्कूल में जन्माष्टमी के उपलक्ष में 'राधा' विषय पर निबंध लिखने को कहा गया था।
संता: तो फिर?
जीतो: कमबख्त ने 'राधे माँ' पर निबंध लिख डाला।

sms

संता और जीतो की लडाई हो गई। आधा दिन चुपचाप गुजारने के बाद जीतो, संता के पास आई और बोली,
"इस तरह झगड़ते अच्छे नही लगते। एक काम करते हैं, थोडा आप समझौता करो थोडा मैं करती हूँ।"
संता: ठीक है। क्या करना है?
जीतो: आप मुझसे माफी माँग लो और मैं आपको माफ कर देती हूँ।

sms

संता: जब मेरी नई नई शादी हुई थी तो मुझे मेरी बीवी इतनी प्यारी लगती थी कि मन करता था खा जाऊं।
बंता: और अब?
संता: खा ही जाता तो अच्छा था।

sms

संता: बिल ले आओ!
वेटर: ये लीजिये, और सर टिप?
संता: क्या?
वेटर: टिप दो ना सर!
संता: लड़की के चक्कर में मत पड़ना भाई, बहुत पंगे हैं!

sms

संता ने ब्लड टेस्ट करवाया रिज़ल्ट आया 'A +', सोच कर बड़ा अचरज हुआ कि...
.
.
.
.
.
.
.
.
.
साली कामयाबी तो रग रग मे दौड़ रही है तो साला स्कूल में 'C' क्यों मिलता था?

जीतो: आप सलीम की बीवी के जनाज़े में नहीं गए?
संता: किस मुँह से जाऊँ, वो तीसरी बार अपनी बीवी के जनाज़े में बुला रहा है और मैं उसे एक बार नहीं बुला सका।

sms

संता: डॉक्टर साहिब मुझे चक्कर आ रहे हैं!
डॉक्टर: आपको आराम की सख्त ज़रुरत है, नींद की गोली दे रहा हुँ, बीवी को खिला देना!

End of content

No more pages to load

Next page