sms

डॉक्टर: इसके पहले आपको कभी स्पॉण्डिलाइटिस से कोई समस्या हुई थी?
संता: हाँ, कई साल पहले!
डॉक्टर: कब... कैसी समस्या आई थी?
संता: स्कूल में, जब टीचर ने इसकी स्पेलिंग पूछी थी!

sms

संता: आपने दसों अंगुलियों में अंगूठियां पहनी हैं। ये सब किसलिए हैं?
बंता: जो रिंग फिंगर में पहनी है वो मेरी सगाई की है, बाकी सब इससे पैदा हुए उपद्रव को शांत करने के लिए हैं!

sms

संता: कल ही भाभी को हारमोनियम दिलवाया था, आज वापस लौटा कर बांसुरी क्यों दिलवा दी?
बंता: हारमोनियम बजाते बजाते गाने लगती है।

sms

बंता: लड़कों का दिल बड़ा होता है या लड़कियों का?
संता: लड़को का!
बंता: वो कैसे?
संता: जब कोई लड़की नंबर देती है, तो कहती है कि "यह किसी और लड़के को नहीं देना" और जब कोई लड़का नंबर देता है, तो कहता है कि "ये तुम्हारी सभी सहेलियों को भी दे देना!"

sms

टीचर: हेल्लो सर... आपका बेटा स्कूल मेंं फर्स्ट आया है!
संता: सॉरी रॉंग नंबर!

sms

पप्पू: डैडी जी, मैं 10th पास हो गया हूँ। आगे पढ़ाई करके डॉक्टर बनूँगा और कोरोना की वैक्सीन बनाऊंगा!
संता: भगवान से डर बेटा, जिस कोरोना की वजह से बिना परीक्षा दिये पास हुआ उसी के साथ विश्वासघात करने की सोच रहा है!

sms

बंता: दो छोटे सोफों के साथ एक सोफा बड़ी साइज का क्यों होता है?
संता: ताकि जब पति पत्नी में झगडा हो जाये तो पति उस सोफे पर सो सके!

sms

संता: मेरी पत्नी को सरकार में मंत्री होना चाहिए... वह 'बेकारी' दूर करने में बहुत काबिल है।
बंता: वो कैसे?
संता: वह हर रोज़ मेरे लिए कम से कम 4-5 नए काम निकाल देती है!

sms

संता 14 दिनों से ससुराल में था!
सास: दामाद जी कब वापस जा रहे हो?
संता: क्यों?
सास: बहुत दिन हो गए!
संता: आपकी बेटी तो छ: छ: महीने मेरे यहाँ रहती है!
सास: वो तो वहाँ ब्याही गयी है!
संता: तो मैं क्या यहाँ अपहरण करके लाया गया हूँ!

sms

संता: देख बेटा मैं तेरे लिए जूते लेकर आया हूं!
पप्पू: थैंक्स... पर इनका साईज तो बहुत बड़ा है!
संता: हाँ... पहनूंगा तो मैं ही, तुझे तो इनसे पीटूंगा, तेरी हरकतों की वजह से!

End of content

No more pages to load

Next page