
बंता: यार संता गाय घास क्यों खाती है?
संता: ओये क्योंकि उसके पास और कोई चारा नहीं होता।

पप्पू: पापा, ये साढ़ू - साढू का क्या रिश्ता होता है?
संता: बेटा, जब दो अनजान आदमी एक ही कम्पनी द्वारा ठगे जाते हैं तो वो आपस में साढू कहलाते हैं।

बंता: यार संता, जो लोग हमेशा ऑफिस में Over Time लगाते हैं, क्या वो सबसे मेहनती हैं?
संता: अरे ऐसा नहीं है, या तो वो बीवी से तंग हैं, या फिर ऑफिस में किसी के संग हैं।
संता एक बार गलती से लेडीज़ टॉयलेट में घुस गया। संता को देखते ही सारी औरतें उठ कर खड़ी हो गयीं।
संता: बैठो बैठो दिल में इज्जत हो बस इतना ही काफी है।

बंता: यार ये बीवी, बॉस और मोदी में क्या समानता है?
संता: ओ यार तीनो अपने मन की बात करते हैं लेकिन हमारे मन की सुनते नहीं।

संता: हाल ही में एक संस्था द्वारा किये गए सर्वे में यह निष्कर्ष निकला कि बीवी के साथ ज्यादा देर तक बात करने से व्यक्ति के टेंशन कम होते हैं। हार्ट अटैक के चांस 80% कम हो जाते हैं और तनाव 95% तक कम हो जाता है।
बंता: अच्छा सच में।
संता: हाँ लेकिन बीवी किसकी होनी चाहिए यह नहीं बताया, सालों ने।

संता: तुम मेरी फिल्म मे काम करोगी?
जीतो: हाँ, पर सीन क्या है?
संता: तुम्हे धीरे-धीरे पानी मे जाना होगा।
जीतो: फिल्म का नाम क्या है?
संता: गयी भैंस पानी में।

पप्पू: पापा, प्यार क्या है?
संता: बलिदान।
पप्पू: और शादी?
संता: आत्म बलिदान।

बंता: यार संता, मोहब्बत शादी से पहले होनी चाहिए या शादी के बाद?
संता: शादी से पहले हो या शादी के बाद बस पत्नी को इसकी हवा भी नहीं लगनी चाहिए।

संता: गब्बर सिंह और डॉक्टर में क्या समानता है?
बंता: समानता... मुझे नहीं पता।
संता: दोनों कहते हैं तूने नमक खाया है, अब गोली खा।