संता दुकानदार से: तुमने मुझे धोखा दिया है।
दुकानदार: नहीं, मैने आपको बढ़िया रेडियो दिया है।
संता: नहीं, देखो इस पर लिखा है "Made in Japan" पर जब मैं इसे चलाता हूँ तो यह कहता है ,"यह All India Radio" है।
संता: डॉक्टर साहिब, मैं चश्मा लगाकर पढ़ सकूंगा ना?
डॉक्टर: हाँ, बिल्कुल पढ़ सकोगे।
संता: तब ठीक है, वरना अनपढ़ आदमी की ज़िंदगी भी कोई ज़िंदगी है।
संता: तुमने अपने ऑफिस में उस लड़की को नौकरी क्यों नहीं दी?
बंता: यार वो बहुत बेवकूफ़ थी।
संता: वो कैसे?
बंता: कुछ नहीं, बस जब मैंने उसे बैठने के लिए कहा तो वो कुर्सी ढूढ़ने लगी।
संता: लाला जी डेटॉल (dettol) साबुन है?
लाला: हां है।
संता: अच्छा वाला है?
लाला: हां है।
संता: अच्छी क्वालिटी का है?
लाला: हाँ भाई अच्छी क्वालिटी का है।
संता: ठीक है हाथ धोकर एक किलोग्राम आटा दो।
संता (हलवाई से) बोला: तुम कितने साल से ज़लेबी बना रहे हो?
हलवाई बड़े फ़क़र से बोला: 30 साल से।
संता: लख दी लाहनत है, तुमसे आज तक ज़लेबी सीधी नहीं बनी।
जीतो: जानू तुम मुझे वैसे प्यार नहीं करते जैसे शाहरुख़ ख़ान काज़ल से फ़िल्म में करता है।
संता: वो प्यार करने के 12 करोड़ लेता है, तेरे बाप ने कभी 2000 नहीं दिए।
संता: यार मछलियां सतह पर आकर बाहर की ओर क्यों झांकती हैं?
बंता: यह देखने के लिए कि उनकों ललचाई निगाहों से कौन देख रहा है।
संता: नालायक तूने अपनी माँ से ऊँची आवाज़ में बात की, तेरी ये हिम्मत?
पप्पू (मासूमियत से) बोला: मुझे पता है पापा आपको जलन हो रही है, क्योंकि आप ऐसा नहीं कर सकते।
संता: चुनाव की तारीख पक्की हो गयी है।
बंता: तो?
संता: तो अब पता चलेगा कि मोहल्ले की कौन-कौन सी लड़कियां 18 साल की हो गयी हैं।
संता अपनी कार रिपेयर कराने मैकेनिक की दुकान पर गया और बोला: मेरी कार का पंचर ठीक कर दो।
मैकेनिक: सर, इसका पंचर ठीक नहीं होगा, इसका टायर बदलना पड़ेगा।
संता काफी देर सोचने के बाद बोला: एक काम करो आगे वाला टायर पीछे लगा दो।



