मज़दूर: गधे की तरह काम कराया और मज़दूरी सिर्फ बीस रुपया ... कुछ तो न्याय कीजिए।
संता (मुनीम से): ठीक है यह न्याय मांगता है तो इस के सामने घास डाल दो और रुपये ले लो।
संता: अगर तू बता दे कि मेरी टोकरी में क्या है, तो टोकरी के आधे अंडे तेरे और ये भी बता दे कितने हैं तो 10 के 10 तेरे, और अगर ये भी बता दे कि अंडे किसके हैं तो मुर्गी भी तेरी?
बंता: अबे कोई संकेत (Hint) तो दे।
बंता खाना खाते हुए बोला: ये तुम्हारा कुत्ता बहुत देर से घूर रहा है।
संता: तुम जल्दी से खा लो, नहीं तो वो अपनी प्लेट पहचान जायेगा।
बंता: अरे यार नाली से बड़ी दुर्गन्ध आती है फिनायल क्यों नहीं छिड़कते?
संता: आपको कैसे पता चला दुर्गन्ध आती है?
बंता: नाक से।
संता (हँसते हुए) बोला: तो आप अपनी नाक में फिनायल क्यों नहीं छिड़कवा लेते?
संता पार्क में बैठा था।
बंता: क्या कर रहे हो?
संता: बदला ले रहा हूँ।
बंता: किस से?
संता: वक्त ने मुझे बर्बाद किया है, अब मैं वक्त को बर्बाद कर रहा हूँ।
बंता: यार सूरज रात को क्यों नहीं निकलता?
संता: क्या पता निकलता भी हो, अंधेरा इतना होता है कि कुछ दिखाई नहीं देता।
संता और बंता कॉफ़ी शॉप में कॉफ़ी पी रहे थे।
संता बोला: जल्दी पी यार, कॉफ़ी ठंडी हो जायेगी।
बंता: तो क्या हुआ?
संता: अरे बेवकूफ, मेनू कार्ड पढ़, हॉट कॉफ़ी 40 रूपये और कोल्ड कॉफ़ी 80 रुपये है।
जीतो: मेरा बेटा मुझे माँ कहकर नहीं पुकारता।
संता (गुस्से में) बोला: मैं उसे सजा दूंगा।
जीतो: क्या सजा दोगे उसे?
संता: इतना मारूंगा कि उसका बाप भी तुझे माँ कहेगा।
बंता: यार तुमने अपनी पिछली नौकरी क्यों छोड़ी?
संता: परेशानी के कारण।
बंता: कैसी परेशानी थी तुम्हें?
संता: मुझे नहीं, वो लोग मुझसे परेशान हो गए थे।
जीतो: सुनते हो कल हमारी शादी की सालगिरह है ना?
संता: हाँ डार्लिंग, इस ख़ास दिन को मैं कैसे भूल सकता हूँ?
जीतो: तो कल कहा जायेंगे ये बताओ?
संता मुस्कुराते हुए बोला, "कल हम अपनी प्यारी सी पत्नी के ससुराल जायेंगे।"



