कैप्टन: नौजवानों आगे बढ़ो।
संता: आगे नहीं बढ़ा।
कैप्टन: तुम आगे क्यों नहीं बढ़े?
संता: आपने कहा 9 जवानों आगे पढ़ो, मैं दसवें नंबर पर था।

संता नौकर से बोला: जरा देख तो सूरज निकला है या नहीं?
नौकर: बाहर तो अंधेरा है।
संता: तो टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर।

बंता: यार तेरे घर से हमेशा हंसने की आवाज़ आती है, ये ख़ुशी का राज़ क्या है?
संता: मेरी बीवी मुझे जूते से मारती है, अगर लग जाये तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हँसता हूँ।

संता एक किलो जलेबी खाने के बाद बोला,"भैया थोड़ी सी चीनी दे दो।"
दुकानदार: चीनी क्यों?
संता: "सोच रहा हूँ खाने के बाद कुछ मीठा हो जाये।"

संता: तुम्हें मेरे रिश्तेदार पसंद नहीं हैं?
जीतो: क्या बात कर रहे हो, मुझे तो अपनी सास से ज्यादा तुम्हारी सास अच्छी लगती है।

sms

संता: क्यों आप और आपकी पत्नी हर समय लड़ाई करते हैं?
बंता: मुझे क्या पता, उसने मुझे कभी बताया ही नहीं।

जीतो: सामने वाले घर में पति पत्नी में कब से झगडा हो रहा है, आप एक बार जाइये ना।
संता:मैं जो एक बार गया था ये उसी का तो नतीजा है।

संता: जानेमन 'टूटे दिल' से प्यार करोगी, या 'दिल टूटने' तक प्यार करोगी?
लड़की: "लफंगे, ये बता टूटी चप्पल से पिटेगा, या चप्पल टूटने तक पिटेगा?"

sms

संता: शराब, सिगरेट और ये लड़कियां सब तुम्हारी जान के दुश्मन हैं बेटा।
पप्पू: पापा जो अपने दुश्मनों से भाग जाए वो मर्द नहीं होता।

संता: तुम्हारे दिल की तकलीफ का क्या हाल है?
बंता: जी, आजकल वह मायके में है।

End of content

No more pages to load

Next page