संता की माँ की तबियत खराब हो गई, वो अपनी माँ को लेकर अस्पताल गया।
डॉक्टर: इनके कुछ टेस्ट होंगे।
संता: हे भगवान अब क्या होगा, "मेरी माँ तो अनपढ़ है।"
बंता: आज अचानक पार्टी किस ख़ुशी में?
संता: मेरा स्कूटर खो गया है।
बंता: तो?
संता: शुक्र मनाओ उस पर मैं नहीं बैठा था, वर्ना मैं भी गुम हो जाता।
संता सार्वजनिक शौचालय गया और 1 घंटे बाद निकला।
जमादार बोला: 20 रुपये दो।
संता: साले बाथरूम में बैठा था "साइबर कैफ़े" में नहीं।
संता: बड़ा दुःख हुआ था तेरी बीवी की मौत की खबर सुनकर, वैसे हुआ क्या था?
बंता: गोली लग गई थी माथे में।
संता: भगवान का शुक्र है आँख बच गई।
संता: अपने बैंक खाते में 1000 का नोट जमा कराने गया।
खजांची (Cashier): संता जी, ये नोट तो नकली है।
संता: तो तुझे इसमें कोई तकलीफ है, मेरे खाते में जायेंगे कि तेरे?
जीतो: कल रात तुम मुझे नींद में गालियाँ क्यों दे रहे थे?
संता: तुम्हे ग़लतफहमी हुई है।
जीतो: कैसी ग़लतफहमी?
संता: यही कि मैं नींद में था।
टक्कर के बाद एक ड्राईवर संता से बोला, "मैंने कार की हेडलाइट ऑन-ऑफ करके बताया था कि पहले मुझे निकलने दो।"
संता: मैंने भी तो वाइपर (wiper) चलाकर बताया था कि न काके (kid) न!
बंता: मंदी क्या होती है?
संता: जब शराब और गर्लफ्रेंड की जगह पानी और पत्नी ले लेते हैं, ज़िन्दगी के उस दौर को मंदी कहते हैं।
संता फोन पर एक ग्राहक से बोला, "जी हमने मैरिज ब्यूरो शुरू किया है, रिश्ते के लिए 1 दबायें, मंगनी के लिए दो दबायें और शादी के लिए 3 दबायें।
बंता: जी दूसरी शादी के लिए क्या दबाऊं?
संता: दूसरी शादी के लिए पहली वाली का गला दबायें।
एक बार संता के होठ जल गए।
बंता: ओ यार ये कैसे हुआ?
संता: बीवी को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था।
बंता: तो?
संता: ख़ुशी के मारे ट्रेन के इंजन को चूम लिया।



