एक आदमी 2 साल बाद अपना खाली प्लाट देखने गया तो वहां पर कोठी बनी हुई थी और संता कुर्सी पर बैठा था।
आदमी: यहाँ तो मेरा प्लाट था?
संता: कोठी के नीचे आ गया होगा।
संता: ऐसी कौन सी चीज़ है जो लाल है और ट्रिन-ट्रिन करती है?
बंता: टेलीफोन।
संता: गलत।
बंता: फायर ब्रिगेड।
संता: नहीं।
बंता: तो फिर?
संता: टमाटर, ट्रिन-ट्रिन तो उलझन में डालने के लिए बोला था।
ट्रेन में 3 गुजराती लड़कियां बैठी थी।
संता ने पूछा, आपका नाम?
1. प्रिया बहन
2. रानी बहन
3. शिल्पा बहन
और आपका?
संता: संता जीजा
एक बार संता दुकान पर जाकर दुकानदार से बोला, "जरा माचिस देना।"
दुकानदार ने लाइटर उठा के दे दिया।
संता गुस्से में दुकानदार को बहुत गुस्से से बोला,
.
..
...
"पागल साले, कोई लाइटर से भी कान खुजाता है?"
एक सरकारी बोर्ड पर लिखा हुआ था, कृप्या शोर ना करें;
संता ने उसके नीचे लिख दिया;
.
. .
. . .
"वर्ना हम जाग जायेंगे!"
बंता: यार आज मेरी तबियत ठीक नहीं है, हर चीज़ डबल (double) नज़र आ रही है।
संता: 1000 रूपये का नोट दे के, "ये लो वो 2000, जो पिछले हफ्ते मैंने उधार लिए थे।"
संता: एक कोलगेट टूथपेस्ट देना।
दुकानदार: कौन सा?
संता: पेप्सोडेंट।
संता की तपस्या से खुश होकर भगवान बोले, "वर मांगो वत्स।"
संता: प्रभु, जैसा आप सोच रहे हैं मैं वैसा नहीं हूँ, मुझे वधु चाहिए।
संता: जल्दी जूस बना दे, लड़ाई होने वाली है।
संता एक ग्लास पीने के बाद, "जल्दी एक और दे लड़ाई होने वाली है"।
जूस वाला: कब होगी लड़ाई?
संता: जब तू पैसे मांगेगा।
जीतो: चलो न आज हम खाने पर बाहर चलते हैं, और कार मैं चलाऊंगी।
संता: इसका मतलब हम जायेंगे कार में और आयेंगे अखबार में।



