संता: मैं जीतो की वजह से नर्क जाऊंगा, मुझे रोज़ झूठ बोलना पड़ता है।
बंता: क्यों?
संता: रोज़ तैयार होकर पूछती है, मैं कैसी लग रही हूँ?

पुलिस संता के घर की तलाशी लेने पहुँचे और कहा, "हमें खबर मिली है कि तुम्हारे घर में विस्फोटक सामग्री है।"
संता ने जवाब दिया, "हाँ खबर तो पक्की है। लेकिन
.
. .
वो अभी मायके गयी है।"

sms

संता: मैं बस में चढ़ू या बस मुझपे, दोनों में क्या फर्क है?
बंता: कोई फर्क नहीं है।
संता: क्यों?
बंता: क्योंकि दोनों बार टिकट तेरी ही कटेगी।

एक दिन संता जंगल के रास्ते से जा रहा था, "तो चुड़ैल ने उसे रोका और कहा, हा हा हा..मैं चुड़ैल हूँ।"
संता बोला, "मुझे पता है क्योंकि, तेरी एक बहन मेरी बीवी है।

संता गुलाबो के घर पर जाकर दरवाजा खटखटाया।
गुलाबो बोली, 'कौन है?'
संता बोला, 'मैं।'
गुलाबो बोली, 'मैं कौन?'
संता: लो बोलो, उल्लू की पट्ठी, तु गुलाबो और कौन?

जीतो: अगर मैं वक्त (समय) होती तो लोग मेरी कितनी कद्र (इज्ज़त) करते?
संता: लोग तुम्हें देखकर डर जाते।
जीतो: क्यों?
संता: लोग कहते, `देखो, बुरा वक्त आ रहा है।`

sms

बंता: ये औरतें शराब से इतनी नफ़रत क्यों करती हैं?
संता: क्योंकि, इसको पीने के बाद उनके चूहे जैसे पति शेरों जैसे बरताव करने लगते हैं।

संता मोबाइल में रिचार्ज करवाने गया।
दुकानदार: कितने का?
संता: 10 का कर दो।
दुकानदार: 7 रुपये बात करने के लिए मिलेंगे।
संता: कोई बात नहीं, 3 की नमकीन दे दो।

sms

जीतो: तुम मुझसे कितना प्यार करते हो?
संता: मैं तुमसे इतना प्यार करता हूँ कि तुम्हारा "जूठा ज़हर" भी पी सकता हूँ। अगर यकीन ना हो तो आज़मा लो।

जीतो: कल आपने गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म देखी?
संता: क्या करें, आज-कल की फिल्में बीवी बच्चों या परिवार के साथ देखने लायक ही कहाँ हैं?

End of content

No more pages to load

Next page