sms

डॉक्टर: जब आपको पता था कि छिपकली आप के मुँह में घुस रही है! तो आप चुप क्यों थे?
संता: पहले कॉकरोच गया था तो मुझे लगा कि छिपकली उसे पकड़ लेगी!

sms

बंता: भाई क्या करते हो?
संता: शाम को 7 बजे शराब पीता हूँ!
बंता: भाई 7 को शाम को बजते हैं, पूरा दिन क्या करते हो?
संता: पूरा दिन इंतज़ार करता हूँ!
बंता: किस चीज़ का?
संता: 7 बजने का!

sms

संता: पप्पू, मेरे जूते ले आ!
पप्पू: एक लाऊँ या दोनों?
संता: वैसे ज़रूरत तो दोनों की ही थी... पर अब तू एक ही ले आ!

sms

संता: तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला?
बंता: तेरे कहने पर उसे चैन गिफ्ट की थी इसलिए निकाला!
संता: चाँदी की थी क्या?
बंता: नहीं साइकिल की!

sms

संता रिक्शेवाले से: हाँ, भाई खाली हो?
रिक्शेवाला: हाँ जी बिलकुल खाली हूँ!
संता: आओ चलो फिर ताश खेलते हैं!

sms

संता: मैं कल रात ट्रेन में सारी रात सो नहीं पाया! दरअसल मुझे ऊपर वाली सीट मिली थी! मुझे उस पर नींद नहीं आती!
बंता: तो किसी से बदल लेते!
संता: अरे किस से बदलता नीचे वाली सीट पर कोई था ही नहीं!

sms

संता: मैंने अपने पत्नी को 12वीं पास करवाई, फिर बी ए, फिर एम ए करवाया और उसकी सरकारी नौकरी लगवा दी! अब क्या करूँ?
बंता: बस अब अच्छा सा लड़का देखकर शादी कर दे!

sms

संता: बंता क्या हुआ?
बंता: लैटर से धमकी मिली है कि मेरी बीवी से इश्क़ बंद कर दो नहीं तो जान से मार
संता: ठीक तो है, बंद कर दो!
बंता: लैटर गुमनाम है, समझ नहीं पा रहा हूँ किसकी बीवी से इश्क़ बंद करना है!

sms

संता: तेरा भाई आजकल क्या कर रहा है?
बंता: एक दुकान खोली थी पर अब जेल में है!
संता: वो क्यों?
बंता: दुकान हथोड़े से खोली थी!

sms

संता: तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए?
बंता: नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा! ये तो बस छोटा सा ऑपरेशन है!
संता: तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है? सही तो कह रही थी नर्स!
बंता: वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी!

End of content

No more pages to load

Next page