जीतो: कल आपने गर्लफ्रैंड के साथ मूवी देखी?
संता: क्या करें, आज-कल की मूवी बीवी बच्चों या फैमिली के साथ देखने लायक कहाँ है!
बंता: कानून एक आदमी को दूसरी औरत से शादी की इजाजत क्यों नहीं देता?
संता: क्योंकि कानून के अनुसार आपको एक ही अपराध के लिए दो बार सजा नहीं दी जा सकती!
बंता: कुत्ते शादी क्यों नहीं करते?
संता: क्योंकि वो पहले से ही कुत्ते की जिन्दगी जी रहे होते हैं!
बंता: औरत की उम्र आदमी से ज्यादा क्यों होती है?
संता: खरीददारी करने वाले को कभी हर्ट अटैक नहीं पड़ता, परन्तु बिल चुकाने वाले को जरुर पड़ता है!
बंता: मैंने शादी इसलिए की क्योंकि मैं खाना पकाने, घर की सफाई, कपड़े धोकर और गंदे कपड़े पहनकर थक गया था!
संता: अरे बड़ी हैरानी की बात है, मैंने तो इन्ही सब कारणों से तलाक दिया!
संता: क्या तुम मेरे मरने के बाद शादी करोगी?
जीतो: नहीं, मैं उसके बाद अपनी बहन के साथ रहूंगी!
जीतो: क्या तुम मेरे मरने के बाद शादी करोगे?
संता: नहीं, मैं भी तुम्हारी बहन के साथ ही रहूँगा!
एक बूढ़ी औरत ऐ टी एम् के पास: बेटा मेरा बैलन्स चेक करना!
संता ने उसे धक्का दे दिया, बूढ़ी औरत गिर गई!
संता: आपका बैलन्स खराब है!
संता रेलवे स्टेशन में 3 नम्बर प्लेटफोर्म पर खड़ा था, अचानक वह रेलवे ट्रैक पर कूद पड़ा!
बंता: तुम मर जाओगे!
संता: मूर्ख, मरोगे तो तुम! तुमने अभी सुना नहीं ट्रेन अभी 3 नंबर प्लेटफोर्म पर आ रही है!
संता का 40 वा जन्म दिन था!
बंता: ये केक पर बल्ब क्यों लगाया है?
संता: 40 मोम्बत्तियाँ लगाने में मुश्किल हो रही थी इसलिये 40 वाट का बल्ब लगा दिया!
मरने के बहुत सारे तरीके हैं:
जहर खाकर, नींद की गोलियां, फांसी पर लटक कर, किसी ऊँची ईमारत से कूद कर, रेलवे पटरी पर लेटकर, पर हम चुनते हैं 'शादी' धीरे धीरे और निश्चित!



