संता: कल रात मुझे बहुत अच्छा सपना आया मुझे लगा जैसे मैं कारों की दुनियां में पहुंच गया हूँ!
जीतो: हाँ मैं सुन रही थी तुम्हारा इंजन भी खर्राटे मार रहा था!

बंता: तुम सैलरी वाले दिन घर जाकर अपनी पत्नी को कितने पैसे देते हो?
संता: कुछ नहीं!
बंता: ये कैसे हो सकता है?
संता: वो मुझे ऑफिस के बाहर मिलती है, और वहीँ सारे पैसे ले लेती हैं!

संता: क्या मैं तुम्हारे होमवर्क में तुम्हारी मदद कर सकता हूँ?
पप्पू: नहीं धन्यवाद! गलत तो मैं इसे खुद भी कर सकता हूँ!

इंटरव्यू लेने वाला संता से, तुमने अपनी पिछली जॉब क्यों छोड़ी?
संता: क्योंकि कम्पनी कहीं छोड़ के चली गयी और मुझे बताया ही नहीं!

जीतो: क्यों जी? आपने बोला था कि बिना वजह के नहीं पियोगे! पर अब क्यों पी रहे हो?
संता: दिवाली आ रही है न, रोकेट छोड़ने के लिये बोतल तो चाहिये!

संता का दिल नॉन-वेज खाने को करता है! वो एक होटल में जा कर चिकन आर्डर करता है!
वेटर: फ्रेंच चिकन या स्पैनिश चिकन?
संता: जो मर्जी ले आ यार, मैंने कौन सा उससे बातें करनी है!

बंता: सुना है बुढापा बहुत बुरी बिमारी है!
संता: हाँ यार! कल इसी बीमारी से 6 बच्चे मर गए!

संता: कल रात तीन घंटे एक फिल्म देखी, न कोई फोटो न ही कोई आवाज़!
बंता: फिल्म का नाम क्या था?
संता: नो डिस्क!

संता: फिर वही टमाटर की सब्जी? शायद तुम्हें नही मालूम कि ज्यादा टमाटर खाने से आदमी अगले जन्म में गधा बनता है।
जीतो: यह बात तो तुम्हें पिछले जन्म मे सोचनी चाहिए थी!

संता: तुझे अपना लैपटॉप बड़ा करवाना है?
बंता: हाँ यार!
संता: तो फिर इसमें विन्डोज़ हटवा कर दरवाज़ा इंस्टाल करवा ले!

End of content

No more pages to load

Next page